
भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी निश्चित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इस पर निर्णय लिया जाएगा और यदि वह पर्थ टेस्ट नहीं खेलते हैं तो बुमराह उनकी गैरमौजूदगी में कप्तानी करेंगे। इस बीच, 43 वर्षीय ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि अगर रोहित नहीं खेलते हैं तो अभिमन्यु ईश्वरन या केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं।
दरअसल ईश्वरन और राहुल दोनों मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। जिसके बाद, शुभमन गिल के दोबारा ओपनिंग करने के बारे में चर्चा होने लगी, लेकिन गंभीर ने माना कि टीम मैनेजमेंट ने इस पर कोई चर्चा नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने टीम मैनेजमेंट द्वारा किसी सीनियर को तरजीह देने के संकेत दिये।
गंभीर ने राहुल के अनुभव के बारे में बात की और कहा कि प्लेइंग इलेवन का चयन पहले टेस्ट के करीब किया जाएगा। दिल्ली में जन्मे खिलाड़ी ने यह भी बताया कि टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है और वे जो भी सीरीज खेलते हैं उसका काफी महत्व है।
KL Rahul को लेकर Gautam Gambhir ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के सिनेरियो पर विचार नहीं कर रहा हूं। अतीत में जो कुछ भी हुआ, उसके बावजूद प्रत्येक सीरीज महत्वपूर्ण है। हम ऑस्ट्रेलिया जाकर अच्छा प्रदर्शन करने के इच्छुक हैं। रोहित के रिप्लेसमेंट के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल हमारे पास विकल्प हैं। पहले टेस्ट के करीब आने के बाद बेस्ट प्लेइंग XI पर विचार करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि, “कई बार आप अनुभवी खिलाड़ियों के साथ भी जाते हैं। वह टॉप ऑर्डर, मिडिल ऑर्डर और नंबर 6 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह विकेटकीपिंग कर सकता है; अगर रोहित पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो वह हमारे लिए ओपनिंग कर सकते हैं। कितनी टीमों के पास केएल राहुल जैसा खिलाड़ी है जो ओपनिंग करने के साथ-साथ नंबर-5 या 6 पर भी खेल सकता है। केएल राहुल एक अनुभवी खिलाड़ी हैं।”
ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

