Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ब्रेकिंग: पर्थ टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा!, पूरा मामला आया सामने

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। हालांकि, पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। व्यक्तिगत कारण की वजह से रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट को मिस कर सकते हैं।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के गौरव गुप्ता के मुताबिक, रोहित शर्मा सीरीज के पहले मैच के लिए टीम इंडिया के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे। 11 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे में मुंबई में टीम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगी और फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर भाग लेंगे, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे।

बता दें कि, पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम किया था। रोहित शर्मा के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाज भी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे।

हालांकि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा। उन्हें इस टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने बेहद जरूरी है।

रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो जसप्रीत बुमराह के ऊपर अपनी टीम को मैच जिताने का काफी दबाव होगा।

यह है भारतीय टीम आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

আরো ताजा खबर

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

बड़ी खबर! ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटाने की तैयारी में ईसीबी

Brendon McCullum and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...