Skip to main content

ताजा खबर

क्या दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया अपनी प्लेइंग XI में बदलाव? जाने यहां

SA vs IND (Photo Source: Getty Images)

इस समय टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क, Gqeberha में खेल रही है। इस महत्वपूर्ण मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से हराया था। पहले मुकाबले में मेजबान टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि, दूसरे टी20 मैच को दक्षिण अफ्रीका अपने नाम जरुर करना चाहेगी। चार मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।

दूसरी टी20 की दोनों टीमों की प्लेइंग XI की बात की जाए तो मेजबान ने इसमें एक बदलाव किया है। पैट्रिक क्रूगर को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह रीजा हेंड्रिक्स ने टीम में वापसी की है। पैट्रिक क्रूगर ने पहले टी20 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपने दो ओवर में कुल 35 रन दिए थे, जबकि बल्लेबाजी में भी बेहतरीन खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।

टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। एक बार फिर से टीम की ओपनिंग अभिषेक शर्मा और पहले मैच के शतकवीर संजू सैमसन करते हुए नजर आएंगे। इसके बाद नंबर तीन पर सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा, जबकि हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती और आवेश खान को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

टीम इंडिया:

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, आवेश खान

दक्षिण अफ्रीका:

एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यान्सन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर

আরো ताजा खबर

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

बड़ी खबर! ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से हटाने की तैयारी में ईसीबी

Brendon McCullum and Ben Stokes (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) वर्तमान...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...