
Cooper Connolly. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है। तो वहीं हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।
तो वहीं वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद, अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि, अब इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है।
बता दें कि इंजरी की वजह से युवा क्रिकेटर कूपर कैनोली (Cooper Connolly) पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेटर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में हुए तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी, और अब पता चला है कि उनकी ये चोट काफी गंभीर है।
चोट की वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो वहीं युवा खिलाड़ी की चोट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पुष्टि की कि कैनोली अपनी चोट की पूरी गंभीरता जानने के लिए सोमवार को पर्थ में एक विशेषज्ञ से सलाह लेने वाले हैं।
Cooper Connolly की इंजरी बढ़ा सकती है पर्थ स्काॅचर्स की मुश्किलें
दूसरी ओर, अब अगर कूपर कैनोली जल्द ही इस चोट से रिकवर नहीं हुए, तो बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी पर्थ स्काॅचर्स की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि खिलाड़ी बीबीएल में स्काॅचर्स फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। गौरतलब है कि आगामी मैन्स बीबीएल की शुरुआत 15 दिसंबर, 2024 से हो रही है।
तो वहीं इस इंजरी की वजह से कूपर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कैनोली के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड
7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

