Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs BAN, तीसरे वनडे की मैच डिटेल और पिच रिपोर्ट के बारे में जाने यहां

AFG vs BAN (Photo Source: Getty Images)

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस समय तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराया था जबकि दूसरे मैच को बांग्लादेश ने अपने नाम किया था। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 11 नवंबर को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

अभी तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने इस सीरीज में काफी अच्छी वापसी की है और अपनी-अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश टीम 143 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने काफी अच्छी वापसी की और 50 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए।

अफगानिस्तान इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 184 रन पर ऑलआउट हो गई। अब इस तीसरे वनडे को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी। बता दें कि, जो भी टीम तीसरे वनडे को जीतेगी वो यह सीरीज अपने नाम करेगी।

मैच डिटेल:

यह मैच 11 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार दिन में 3:30 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल फेनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी।

पिच रिपोर्ट:

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को ही मदद मिलती है। खेल की शुरुआत में स्पिनर्स को काफी मदद मिलेगी। बल्लेबाजों को शुरुआत में आराम से खेलना होगा और एक बार सेट होने के बाद उन्हें आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना सही फैसला होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अभी तक 18 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें अफगानिस्तान ने 7 में जीत दर्ज की है जबकि 11 मैच बांग्लादेश ने अपने नाम किए है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 1 मार्च 2014 को खेला गया था जबकि अंतिम मैच 9 नवंबर 2024 को खेला गया।

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश संभावित प्लेइंग XI:

अफगानिस्तान:

अफगानिस्तान अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी। टीम के बल्लेबाजों को तीसरे वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करने की बेहद जरूरत है। अफगानिस्तान का गेंदबाजी लाइनअप दूसरे वनडे की तरह सामान्य होगा।

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश:

बांग्लादेश के बल्लेबाजों की बात की जाए तो दूसरे वनडे में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अगर टीम को तीसरे मैच में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है और साथ ही गेंदबाजों को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी।

नजमुल हुसैन (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जाकेर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...