Skip to main content

ताजा खबर

“हम पंत को खरीदने की कोशिश करेंगे लेकिन मुझे नहीं लगता है…..”- CSK CEO काशी विश्वनाथन

MS Dhoni Kashi Vishwanathan (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा ऑक्शन कुछ ही दिनों में होने वाली है। ये मेगा इवेंट 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में होने वाली है। इस ऑक्शन से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO, काशी विश्वनाथन ने स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को साइन करने पर आखिरकार टीम पर चुप्पी तोड़ी है।

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद कुछ रिपोर्ट्स ऐसे सामने आईं थीं जिसमें कहा गया था कि चेन्नई ने अगले सीजन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज में रुचि दिखाई है। फिर जब दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रिटेंशन सूची जारी की तो ये अटकलें आखिरकार चरम पर पहुंच गईं। अब ऐसे में फैंस के बीच ऋषभ पंत के ऑक्शन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

हम पंत को खरीदने की कोशिश करेंगे लेकिन….- CSK CEO काशी विश्वनाथन का बयान

अब सवाल यह है कि क्या CSK मेगा ऑक्शन में पंत को हासिल करने की होड़ में शामिल होगी? प्रोवोक टीवी पर CSK के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू के साथ बातचीत में काशी ने संभावना से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि वो मेगा ऑक्शन में सबसे पहले अपने खिलाड़ियों को लेने के लिए उत्सुक हैं।

काशी विश्वनाथन ने कहा कि, “हमने रिटेंशन पर फैसला लेने से पहले कप्तान रुतुराज, एमएस (धोनी) और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ चर्चा की थी। हम इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट थे कि जिन खिलाड़ियों ने टीम को आगे बढ़ने और पिछले वर्षों में स्थिर करने में मदद की, वे सीएसके टीम के लिए आगे भी जारी रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “गायकवाड़, जड्डू, एमएस, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को रिटेन करना बहुत आसान था। लेकिन हम जानते थे कि अगर हम इन खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं, तो हमारे पास ऑक्शन में जाने के लिए कम पैसे होंगे। हम जानते थे कि जब भारतीय खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ की बात आती है तो हम अन्य टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। मेरा मतलब है, हम अभी भी कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हम उन्हें ऑक्शन में खरीद पाएंगे।”

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...