Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: गकेबरहा में कैसा रहेगा आज मौसम, कैसा रहेगा पिच का मिजाज, जानिए यहां

St. George Stadium Gqeberha (Photo Source: X)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच जीतने वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी, वहीं मेजबान टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गकेबरहा के इस मैदान पर साउथ अफ्रीका पिछले 12 सालों से नहीं हारा है।

इस मैदान पर अभी तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 3 मैच साउथ अफ्रीका जीतने में कामयाब रहा है। यहां 2023 में भारत ने एक मैच खेला था जहां अफ़्रीकी टीम ने 5 विकेट से उन्हें धूल चटाई थी। इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इस मैच के दौरान गकबेर्हा का मौसम कैसा रहेगा और वहां की पिच कैसा व्यवहार करेगी।

SA vs IND: दूसरे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा गकेबरहा का मौसम

AccuWeather के अनुसार गकेबरहा में दिन का तापमान 21°C तक पहुंचने की उम्मीद है। आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहने की संभावना है। 91% तक बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे स्विंग गेंदबाजी के लिए आदर्श स्थिति बन सकती है। इससे दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों को फायदा होगा।

दोपहर में बारिश की संभावना 84% है, जिसमें लगभग 4.2 मिमी बरसात होने का अनुमान है और दिन के बाद के हिस्से में कुछ बारिश की संभावना है। बारिश की इस संभावना के कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है।

SA vs IND: दूसरे टी-20 मैच के दौरान गकेबरहा का पिच रिपोर्ट

गकेबरहा की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी कारगर साबित होती है, यहां का उछाल बल्लेबाजों को परेशान कर सकता है। गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। गकबेर्हा में पिछले चार मैचों में 26 विकेट गिरे हैं जिसमें तेज गेंदबाजों को 20 सफलताएं मिली है। ऐसे में दोनों टीमों की नजरें अपने पेस अटैक को मजबूत करने पर होगी। यहां का रिकॉर्ड रहा है जो टीम टॉस जीतती है वो मैच भी जीतती है।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...