Skip to main content

ताजा खबर

जीत के बाद मस्त मूड में हैं Team India के खिलाड़ी, इस पोस्ट को देख अफ्रीका टीम आ जाएगी टेंशन में

(Image Credit- Instagram)

इन दिनों टी20 क्रिकेट में Team India का धाकड़ प्रदर्शन जारी है, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। वहीं अब दूसरे टी20 मैच की बारी है, उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर है और उसका नजारा टीम के नए पोस्ट में देखने को मिला है।

संजू ने दिखाया था पहले टी20 मैच में सुपर शो

जी हां, Team India की तरफ से पहले टी20 मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी, जहां संजू ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का लगातार दूसरा शतक ठोका था। इस दौरान संजू ने 50 गेंदों का सामना किया था और कुल 107 रनों की पारी खेली थी, वहीं इस मैच में रवि और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे और टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिखी थी। वैसे सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार कमाल कर रही है, भारतीय टीम ने हाल ही में लंका और बांग्लादेश को हराया था। अब देखना अहम होगा की अफ्रीका टीम के खिलाफ टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है, चार टी20 मैचों की सीरीज में।

Team India की इस खुशी को बस किसी की नजर ना लगे

*आज खेला जाएगा टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच।
*उससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें सामने आई है।
*ये तस्वीरें खिलाड़ियों के डरबन से Gqeberha यात्रा करने के दौरान की है।
*जहां इन तस्वीरों में सभी खिलाड़ी काफी खुश और टेंशन फ्री नजर आ रहे हैं।

एक नजर Team India के इस पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ये तस्वीर आपको काफी ज्यादा पसंद आएगी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग कुछ प्रकार हो सकती है

साउथ अफ्रीका

एडेन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, पैट्रिक क्रूगर, मार्को जेनसेन, गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर

टीम इंडिया

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...