Skip to main content

ताजा खबर

मैदान में पूरी रफ्तार के साथ Shami ने लगाई दौड़, वीडियो ने दी टीम इंडिया के फैन्स को राहत

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami की क्रिकेट में वापसी कब होगी, इसे लेकर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है। दूसरी ओर कई महीनों से शमी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और खुद को फिट करने के लिए NCA में पसीना बहा रहे हैं। जहां से उनकी लगातार रील वीडियो सामने आती रहती है, अब ऐसी ही एक नई वीडियो गेंदबाज ने शेयर की है।

बंगाल टीम में भी नहीं हुई वापसी

BGT के लिए जिस टीम इंडिया का चयन हुआ है, उस टीम में Mohammed Shami का नाम नहीं है और इससे साफ हो गया है कि वो फिट नहीं है। दूसरी ओर खबर ये भी थी कि शमी 2 रणजी मैच खेलने वाले बंगाल टीम से, लेकिन ऐसा कुछ होता हुआ नजर नहीं आया और रणजी ट्रॉफी के लिए उनका बंगाल टीम में भी चयन नहीं हुआ।

Mohammed Shami बस रील वीडियो में ही फिट नजर आते हैं

*Mohammed Shami ने NCA के मैदान से अपनी नई रील वीडियो पोस्ट की है।
*जहां इस नई रील वीडियो में शमी पूरी रफ्तार के साथ में दौड़ लगाते दिख रहे हैं।
*साथ ही गेंदबाज नजर आया सुपर फिट और घुटने में नहीं थी किसी प्रकार की सूजन।
*इस रील वीडियो के कमेंट्स में फैन्स ने पूछा- आपकी टीम इंडिया में कब वापसी होगी।

आप भी देखो Mohammed Shami की नई रील वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

लगातार ऐसे वीडियो शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

1 साल होने वाला है इंटरनेशनल क्रिकेट खेले

जी हां, मोहम्मद शमी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले एक साल होने वाला है, वहीं इस एक साल में तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला। शमी ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था, ये मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ ये मैच 19 नवंबर को खेला गया था और उसके बाद शमी टीम इंडिया के साथ नजर नहीं आए। पहले उन्होंने अपने टखने की सर्जरी करवाई थी, उसके बाद NCA में रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई थी। जिसके चलते वो वापसी नहीं कर पा रहे हैं और एक तरह से उनके क्रिकेट करियर पर काफी लंबा ब्रेक लग गया है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...