Skip to main content

ताजा खबर

आगामी BGT 2024-25 से पहले टिम पेन ने उस्मान ख्वाजा को किया जमकर सपोर्ट, दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को महत्वपूर्ण सलाह

Usman Khawaja. (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने दिग्गज बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को जमकर सपोर्ट किया है। उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज से यह अपील की है कि वो अभी संन्यास ना ले और कुछ और साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नजर आए। बता दें कि, उस्मान ख्वाजा अभी 38 साल के हैं।

टिम पेन का मानना है कि उस्मान ख्वाजा अभी भी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। उनके मुताबिक अनुभवी खिलाड़ी के पास अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है जो ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

SEN Tassie से बात करते हुए टीम पेन ने कहा कि, ‘मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि हम लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। इस उम्र में खासतौर पर बल्लेबाज के रूप में यह सिर्फ एक आंकड़ा है। वो दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक है और पिछले दो सालों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी आंखें भी अभी भी पहले जैसी है और दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाजी भी धमाकेदार तरीके से कर रहे हैं।’

युवा खिलाड़ी Sam Konstas को लेकर टिम पेन ने रखा अपना पक्ष

युवा खिलाड़ी Sam Konstas को लेकर पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि, ‘अगर छोटे टर्म की बात है तो हमें अपना जवाब मिल चुका है। चार खिलाड़ी जो अभी खेल रहे हैं मुझे लगता है कि Sam Konstas उनमें सबसे ऊपर है। इंडिया A के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में इस युवा खिलाड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है और उनके कुछ शॉट्स सच में जबरदस्त रहे हैं। आने वाले समय में उन्हें बेहतरीन खिलाड़ियों में गिना जा सकता है।

जब उस्मान ख्वाजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो उनकी जगह Sam Konstas अच्छी तरह से ले सकते हैं। आगामी गर्मी में उस्मान ख्वाजा हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।’

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया को अब इंडिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...