Skip to main content

ताजा खबर

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: मुंबई ने संभावित स्क्वॉड का किया ऐलान, रहाणे, अय्यर और शॉ को मिली जगह

Prithvi Shaw & Shreyas Iyer (Photo Source: X)

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) 2024 23 नवंबर से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बीच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी, जिसमें संजय पाटिल (अध्यक्ष), रवि ठाकर, जीतेंद्र ठाकरे, किरण पोवार और विक्रांत येलिगेटी शामिल हैं, ने आगामी टूर्नामेंट के लिए संभावित 28 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है। मुंबई टूर्नामेंट में ग्रुप-E का हिस्सा है, जिसमें- गोवा, केरल, सर्विसेस, महाराष्ट्र और नागालैंड है।

पृथ्वी शॉ को मिली टीम में जगह

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के लिए टीम में पृथ्वी शॉ को भी जगह मिली है, जो जारी रणजी ट्रॉफी के पांचवें राउंड से बाहर हैं। सीनियर बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे भी टीम का हिस्सा है। श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और शम्स मुलानी भी टीम में मौजूद है। जबकि स्टार ऑलराउंडर तनुष कोटियन को संभावित खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है।

आयुष म्हात्रे को भी किया गया शामिल

युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी, उन्हें भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई के संभावित स्क्वॉड में जगह मिली है। वहीं, हार्दिक तमोरे और आकाश आनंद को विकेटकीपर-बल्लेबाज के विकल्प के रूप में चुना गया है।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 के लिए मुंबई के 28 संभावित खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ, आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, श्रीराज घरत, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, ईशान मूलचंदानी, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, आकाश पारकर, शम्स मुलानी , हिमांशु सिंह, सागर छाबड़िया, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, योगेश पाटिल, हर्ष तन्ना, इरफ़ान उमैर, विनायक भोईर, कृतिक हनागवाडी, शशांक अतरदे, जुनैद खान

आपको बता दें, संभावित खिलाड़ियों में नामित खिलाड़ियों को मुंबई और ओडिशा के बीच रणजी ट्रॉफी 2024-25 के खेल के चौथे दिन से ठीक पहले शनिवार, 9 नवंबर को MCA अकादमी, BKC में एसोसिएशन को रिपोर्ट करने के लिए सूचित किया गया है।

আরো ताजा खबर

T20 WC में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने अधिक पैसे की मांग की: रिपोर्ट्स 

ICC and PCB (Image Credit- Twitter X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दो सदस्यों ने सोमवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम...

सचिन तेंदुलकर की तरह, वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में जल्दी से शामिल करें: शशि थरूर

Vaibhav Sooryavanshi and Shashi Tharoor (Image Credit- Twitter X) आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रिकाॅर्ड शतक लगाने के बाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर वैभव सूर्यवंशी...

T20 WC 2026: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले कोच गंभीर ने टीम इंडिया को घर पर डिनर के लिए बुलाया, देखें वीडियो 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम और सपोर्ट...

9 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: छठे मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का छठा मैच...