Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में हमारा यही लक्ष्य है कि हम टॉप तीन रैंकिंग में अपनी जगह पक्की करें: चरिथ असलंका

Charith Asalanka. (Photo by Francois Nel/Getty Images)

श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका यही चाहते हैं कि उनकी टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। बता दें कि, श्रीलंका को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत आज यानी 9 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहले दो मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर दोनों को वनडे सीरीज भी खेलनी है।

बता दें कि, श्रीलंका टीम इस समय आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में आठवें पायदान पर है। चरिथ असलंका के मुताबिक टीम अब लगातार अच्छा प्रदर्शन करें रैंकिंग में टॉप 3 में अपनी जगह पक्की करें।

ESPN के मुताबिक श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने कहा कि, ‘हमें रैंकिंग में ऊपर आना है और उसके लिए हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारा यही लक्ष्य है कि हम रैंकिंग में टॉप तीन स्थान में अपनी जगह पक्की करें। अगर हम लगातार जीत रहे होते और आईसीसी टूर्नामेंट में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो इस समय हम इस हाल में ना होते। हमारी टीम भी काफी अच्छी है और अब हमें वैसा ही प्रदर्शन करना होगा जैसे खिलाड़ी 2014 या उससे पहले करते थे।

चाहे कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट हो श्रीलंका सेमीफाइनल में आसानी से पहुंच जाता था। हम अपने क्रिकेटिंग स्तर को उतना ही बेहतर करना चाहते हैं। हर दौरे में अब हमें और भी जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा।’

उम्मीद करता हूं कि हम 15 से 16 मजबूत खिलाड़ी बनाए: चरिथ असलंका

चरिथ असलंका ने आगे कहा कि, ‘हम यही चाहते हैं कि अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरे। इससे हमारा बेंच भी मजबूत होगा और सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। यही नहीं खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में अपनी जगह पक्की करने के लिए भी ज़बरदस्त भिड़ंत करते हुए देखा जाएगा। मुझे ऐसा लगता है कि हालिया परिस्थिति में हमने अपने आप को और बेहतर किया है। उम्मीद करता हूं कि आने वाले साल में हम 15 से 16 मजबूत खिलाड़ियों को बना सके ताकि टीम ज्यादा से ज्यादा मैच में जीत दर्ज करें।’

श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर को करते हुए देखा जाएगा। न्यूजीलैंड की बात की जाए तो टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और वो आगामी सीरीज को भी अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...