Skip to main content

ताजा खबर

समंदर के बीच मौज काट रहे हैं MS Dhoni, थाला की स्टाइलिश तस्वीर ने मचाया इंस्टा पर बवाल

MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

MS Dhoni सालों से सिर्फ IPL ही खेल रहे हैं, ऐसे में वो अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं। कभी वो वाइफ और बेटी के साथ विदेश घूमने जाते हैं, तो कभी वो अपने माता-पिता के साथ हवन करते हुए दिख जाते हैं। इस बीच माही की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो काफी Chill मूड में नजर आ रहे हैं।

दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए थे MS Dhoni

कुछ समय पहले MS Dhoni का एक वीडियो सामने आया था, जो रांची के GYM का था। इस दौरान धोनी अपने एक दोस्त का जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे थे, साथ ही फैन्स को माही की ये सादगी काफी ज्यादा ही पसंद आई थी। दूसरी ओर इस वीडियो पर कुछ फैन्स ने कमेंट किया था, जिसमें लिखा था कि धोनी का केक के साथ रिश्ता बड़ा पक्का है।

MS Dhoni इन दिनों मौज काट रहे हैं पूरी

*MS Dhoni की बेटी के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर आई है सामने।
*जहां इस नई तस्वीर में समंदर में CHILL करते हुए दिख रहे हैं माही ।
*इस दौरान धोनी के साथ नजर आई उनकी बेटी ZIVA भी, वीडियो भी किया पोस्ट।
*धोनी की ये तस्वीर Phuket की हैं, जहां वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हैं।

समंदर के बीच Chill मूड में नजर आए MS Dhoni

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

दोस्त के साथ धोनी का ये वीडियो हुआ था वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Siddharth kerketta (@kerketta_siddharth)

धोनी की टीम में आ सकते हैं पंत

हाल ही में सुरेश रैना ने धोनी से मुलाकात की थी, उस समय में ऋषभ पंत भी माही के साथ मौजूद थे। जिसके बाद रैना ने बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि कुछ बड़ा होने वाला है और कोई यैलो जर्सी में नजर आ सकता है। रैना का इशारा था कि पंत अगला सीजन IPL का CSK टीम के साथ खेल सकते हैं, अब देखना अहम होगा की मेगा ऑक्शन में क्या होता है। वहीं इस बार के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे स्टाइलिश बल्लेबाज भी हैं।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...