
Sanju Samson (Pic Source-X)
टीम इंडिया ने डरबन में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच को 61 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम इंडिया की जीत को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने भी सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान संजू सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 33 रन बनाए जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर आउट हो गए।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि आवेश खान ने दो विकेट हासिल किए।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया जो वायरल भी काफी हो रहा है। उन्होंने लिखा कि, ‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मेंस इन ब्लू ने धमाकेदार शुरुआत की है। युवा टीम ने खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। एक खास शुभकामनाएं संजू सैमसन के लिए भी जिन्होंने लगातार अपना दूसरा टी20 शतक जड़ा। रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’
यह रहा जय शाह का ट्वीट:
Great start for the Men in Blue in the T20I series against the Proteas! A solid display of character from the young team in holding back a dangerous batting line-up in the chase. A special appreciation for @IamSanjuSamson for his second consecutive hundred in T20I’s, and the… pic.twitter.com/SqTWaRYqfh
— Jay Shah (@JayShah) November 9, 2024
पहले टी20 को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया चार मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा।
टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है और दूसरे टी20 को भी टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी। मेजबान की बात की जाए तो अगर उन्हें इस टी20 सीरीज में बने रहना है तो दूसरा मुकाबला जीतना टीम के लिए बेहद जरूरी है।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

