Skip to main content

ताजा खबर

जो Sanju Samson की ‘सुपर’ पारी नहीं देख पाया, उन फैन्स के लिए राजस्थान रॉयल्स ने किया खास इंतजाम

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत की कहानी लिखी है पहले टी20 मैच में, इस दौरान Sanju Samson के बल्ले से डरबन के मैदान पर तूफान आ गया। ऐसे में संजू के फैन्स में खुशी की अलग लहर थी, तो दूसरी ओर उनकी IPL टीम यानी की राजस्थान रॉयल्स ने तो संजू की बल्लेबाजी का पूरा वीडियो ही शेयर कर डाला।

बैक टू बैक शतक ठोका है Sanju Samson ने

जी हां, टी20 इंटरनेशनल में Sanju Samson ने बैक टू बैक शतक ठोका है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। संजू का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक बांग्लादेश के खिलाफ आया था, वहीं जिस मैच में संजू ने शतक लगाया था वो सीरीज का आखिरी मैच था। उसके बाद टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच खेला और इस मैच में भी संजू ने शतक जड़ दिया।

Highlights दिखा दी राजस्थान रॉयल्स ने Sanju Samson के सुपर शो की

*Sanju Samson ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था पहले टी20 मैच में शतक।
*जिसके बाद संजू की IPL टीम राजस्थान रॉयल्स ने खास वीडियो किया शेयर।
*RR टीम ने संजू की शानदार पारी की Highlights रील वीडियो की थी शेयर।
*जिसमें संजू के चौके और छक्कों की क्लिप थी शामिल, वीडियो पर हजारों कमेंट्स।

RR टीम ने Sanju Samson का ये वीडियो किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

एक नजर डालते हैं इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कितने रन बनाए संजू ने अपनी पारी में?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ संजू ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे थे, इस दौरान अभिषेक तो जल्दी आउट हो गए। लेकिन संजू 22 गज पर मौजूद रहे, जिसके बाद इस खिलाड़ी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर दिया। वहीं अपनी पारी में संजू ने कुल 50 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान उन्होंने 107 रन बनाए और फिर वो कैच आउट हो गए थे लंबा छक्का मारने के चक्कर में। दूसरी ओर 4 टी20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है और अगला मैच 10 तारीख को खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...