Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: बीच मैच में Jansen और SKY के बीच हुई तू-तू मैं-मैं, अफ्रीकी प्लेयर्स पर जमकर बरसे सूर्या

Suryakumar Yadav & Marco Jansen (Photo Source: X)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चार मैच की T20I सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को डरबन में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि मैच के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को यैनसेन के बीच जमकर बहस हुई। इस बहस को शांत कराने के लिए अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सूर्यकुमार यादव जो आम तौर पर फील्ड पर शांत और हंसते-खेलते हुए नजर आते हैं, उन्हें इस तरह से गुस्से में देखकर फैंस भी हैरान रह गए। सूर्यकुमार और मार्को यैनसेन की इस बहस की वजह पहली पारी के शतकवीर संजू सैमसन थे। आइए आपको बताते हैं क्यों सूर्यकुमार यादव और यैनसेन के बीच बहस हुई।

Surykumar Yadav और Marco Jansen के बीच हुई तू-तू मैं-मैं

दरअसल यह सब कुछ हुआ पारी के 15वें ओवर में। ओवर की दूसरी गेंद पर गेराल्ड कोएट्जी ने सामने की तरफ शॉट खेलकर एक रन लिया। फील्डर के थ्रो को पकड़ने के लिए संजू सैमसन गलती से पिच के बीच में चले गए जिसे ‘डेंजर जोन’ भी कहते हैं। मार्को यैनसेन सैमसन की इस हरकत से नाखुश दिखे और उन्होंने भारतीय विकेट कीपर को कुछ शब्द कहे।

मार्को यैनसेन को ऐसा करता देख कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन का बचाव करने के लिए बीच में आए। इस दौरान यैनसेन और सूर्यकुमार यादव के बीच थोड़ी गहमा-गहमी हो गई। लेग अंपायर के हस्तक्षेप से पहले सूर्यकुमार यादव गेराल्ड कोएट्जी को भी गुस्से में कुछ समझाते नजर आए। सूर्यकुमार यादव का ऐसा गुस्से वाला रूप फैंस को बहुत कम ही देखने को मिलता है।

pic.twitter.com/x8Jf2rR4wN

— Drizzyat12Kennyat8 (@45kennyat7PM) November 8, 2024

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने संजू सैमसन के शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। सैमसन ने लगातार दूसरा T20I शतक जड़ते हुए 107 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा 30 रन का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र भारतीय रहे जिन्होंने 33 रन बनाए।

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 17.5 ओवर में 141 के स्कोर पर ही सिमट गई। संजू सैमसन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज...

‘अभी बेस्ट आना बाकी है’ लाॅर्ड्स में ऐतिहासिक सेंचुरी लगाने के बाद बोलीं यास्तिका भाटिया 

Yastika Bhatia (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika...

हनुमा विहारी का टीम इंडिया पर बड़ा हमला, इंग्लैंड से 4-0 से टी20 सीरीज हार के बाद उठाए कई सवाल

Hamuna Vihari (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद, पूर्व भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कड़ी...