Skip to main content

ताजा खबर

NZ सीरीज हारने के बाद BCCI ने की 6 घंटे की लंबी मीटिंग, रोहित-गंभीर से पूछे गए कुछ तीखे सवाल

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को मिली 0-3 की करारी हार को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में मुंबई टेस्ट के लिए ‘रैंक टर्नर’ का चयन, जसप्रीत बुमराह को आराम देना और गौतम गंभीर की कोचिंग शैली पर चर्चा की गई।

कप्तान रोहित शर्मा, सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष अजीत अगारकर और हेड कोच गंभीर के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी भी इस मैराथन मीटिंग में मौजूद थे। इस मीटिंग में गौतम गंभीर ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए। बाकी सभी लोग इस मीटिंग में फिजिकली मौजूद थे।

BCCI ने Gautam Gambhir और Rohit Sharma के साथ की छह घंटे की लंबी मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट द्वारा लिए गए कुछ फैसलों के बारे में सवाल पूछे गए। गंभीर की कोचिंग शैली के बारे में भी चर्चा हुई जो उनके पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ से बहुत अलग है और टीम इसे कैसे अपना रही है। इस मामले से जुड़े बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर TOI को बताया, ‘‘यह छह घंटे की लंबी मीटिंग थी जो इस तरह की हार के बाद होनी ही थी।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जा रही है और बीसीसीआई यह सुनिश्चित करना चाहेगी कि टीम वापस पटरी पर लौट आए। साथ ही बोर्ड जानना चाहेगा कि ‘थिंक-टैंक’ (गंभीर-रोहित-अगारकर) इस बारे में क्या सोच रहे हैं।’’ इसके अलावा रिपोर्ट इस तरह की भी है कि बीसीसीआई के अधिकारी इस बात से खुश नहीं थे कि तेज गेंदबाज और टीम के उप-कप्तान बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया।

साथ ही बोर्ड ये भी नहीं समझ पाया कि, टीम ने पुणे में इसी तरह की पिच पर हारने के बाद ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प क्यों चुना। सूत्र ने बताया, ‘‘बुमराह की अनुपस्थिति पर चर्चा की गई। हालांकि, यह एक एहतियाती कदम था। इन पिचों पर भारत के अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद ‘रैंक टर्नर’ का विकल्प चुनना कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हुई।’’ तीनों को सुझाव देने के लिए कहा गया कि सुधारात्मक उपाय कैसे किए जा सकते हैं।

हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि, गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर सवाल उठाए गए या नहीं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम के ‘थिंक टैंक’ में कुछ लोग हेड कोच के साथ एकमत नहीं हैं। टी20 स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और रणजी ट्रॉफी में केवल 10 मैच खेलने वाले नए तेज गेंदबाज हर्षित राणा का चयन सर्वसम्मति से नहीं किया गया है। भारतीय टीम 10 और 11 नवंबर को दो टुकड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...