Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: “अच्छा खेल रहा हूं, आप कह सकते हैं कि…”, POTM जीतने के बाद संजू सैमसन का बड़ा बयान

Sanju Samson (Photo Source: X)

SA vs IND, 1st T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को किंग्समीड, डरबन में खेला गया। भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए थे।

मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवरों में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने सर्वाधिक 3-3 विकेट चटकाए। संजू सैमसन ने शतकीय पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

संजू सैमसन ने 50 गेंदों में खेली 107 रन की पारी

संजू सैमसन ने पहले टी20 मैच में भारत के लिए 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में शतक पूरा किया था। वह 16वें ओवर में Nqabayomzi Peter की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच आउट हुए थे।

आपको बता दें, यह टी20 इंटरनेशनल में संजू का बैक टू बैक शतक है, उन्होंने इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाया था। सैमसन भारत के लिए खेल के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में बैक टू बैक शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

हम टीम को खुद से आगे रखने के बारे में बात कर रहे हैं- सैमसन

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए संजू सैमसन ने कहा,

मैदान पर बिताए अपने समय का मैंने वास्तव में आनंद लिया। अच्छा खेल रहा हूं, आप कह सकते हैं कि अपने मौजूदा फॉर्म का अधिकतम उपयोग कर रहा हूं। इरादा, हम आक्रामक होने और टीम को खुद से आगे रखने के बारे में बात कर रहे हैं। एक बार जब आप तीन-चार गेंदें खेल लेते हैं तो आप बाउंड्री की तलाश में रहते हैं, मैं ज्यादा नहीं सोचता, कभी-कभी यह कारगर होता है, कभी-कभी नहीं, मुझे खुशी है कि आज यह अच्छा रहा। यह बहुत महत्वपूर्ण था, यह जानते हुए कि साउथ अफ्रीका के पास होम एडवांटेज है, वे एक बेहतरीन टीम हैं और सीरीज को अच्छी तरह से शुरू करना जरूरी था।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...