Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: डरबन में “THE Sanju Samson Show” T20I में बैक टू बैक शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय

Sanju Samson (Photo Source: X)

SA vs IND, 1st T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला जा रहा है। फैंस को मैदान में आज The Sanju Samson Show देखने को मिला। संजू बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में खतरनाक फॉर्म में नजर आए थे, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में शतक जड़ा था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी आज शतक जड़ बल्लेबाज ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। आपको बता दें, संजू टी20 इंटरनेशनल में बैक टू बैक शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Sanju Samson ने 27 गेंदों में पूरा किया था अर्धशतक

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पारी के 8वें ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर Nqabayomzi Peter के खिलाफ बैक टू बैक छक्के लगाकर बड़े स्टाइल से 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

Sanju Samson smashed 6,6 to bring up his fifty. 🤯🔥pic.twitter.com/jOGDh7W9HC

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2024

संजू ने 47 गेंदों में ठोका शतक

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर केशव महाराज के खिलाफ सिंगल लेकर 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह संजू सैमसन के करियर का दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक है। संजू 16वें ओवर में Nqabayomzi Peter की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 50 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 107 रन की शानदार पारी खेली।

SANJU SAMSON – THE FIRST EVER ASIAN IN HISTORY TO SMASH BACK TO BACK T20I HUNDREDS. 🥶🇮🇳 pic.twitter.com/t7AT54ijpP

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 8, 2024

संजू सैमसन ने की रोहित शर्मा की बराबरी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में मैच में संजू सैमसन ने कुल 10 छक्के लगाए। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाए 202 रन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। संजू सैमसन ने 107 और तिलक वर्मा ने 33 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 4 ओवर में 37 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...