Skip to main content

ताजा खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी को हैं IPL ऑक्शन की चिंता, सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

इस समय टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 डरबन में खेल रही है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के दौरान भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बात का खुलासा किया कि सभी खिलाड़ियों के दिमाग में आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि, हाल ही में 31 अक्टूबर को आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की। आईपीएल ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को Jeddah में आयोजित किया जाएगा। टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है जिसमें उन्हें चार टी20 मैच खेलने हैं। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच शुरू हो चुका है।

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘दिन के अंत में हम सब इंसान हैं, हम इसको लेकर बाकी जरूर करते हैं। हमें सीरीज खेलनी है और सभी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। एक टीम के नजरिए से रन बनाना और इसकी चुनौती लेना हमेशा ही अच्छा होता है। हमारी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूम में जो भी लोग हैं वो काम को काफी आसान बना देते हैं।

जिस तरीके से उन्होंने बल्लेबाजी की है और फ्रेंचाइजी के लिए भी उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, उस आक्रामक तरीके से मेरे लिए काम काफी आसान हो गया है। पहले मैच को हम जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।’

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआत काफी अच्छी की है। हालांकि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और सात रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

यही नहीं टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि दो विकेट गिरने के बावजूद टीम इंडिया इस समय काफी अच्छी स्थिति में है और वो मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर जरूर बनना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...