Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: 9वें ओवर का जबरदस्त रोमांच, एक चौका, दो No Ball, 3 Wide, फिर आखिरी गेंद में सूर्या आउट

Patrick Kruger & Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

SA vs IND: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अफ्रीकी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा रहे हैं।

इस बीच, भारत की पारी का 9वां ओवर फैंस के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस ओवर में गेंदबाज ने एक चौका खाया, दो नो बॉल और तीन वाइड गेंद फेंकी और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव का विकेट चटकाया।

SA vs IND: 9वें ओवर का पूरा हाल जानें यहां-

भारत की पारी का 9वां ओवर पैट्रिक क्रूगर (Patrick Kruger) ने डाला था। इस ओवर में 12 गेंदें फेंकी गई और कुल 15 रन आए थे।

पहली गेंद- सूर्यकुमार यादव ने गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया।

दूसरी गेंद- संजू सैमसन ने मिड ऑफ की ओर चौका लगाया।

नो बॉल (फ्री हिट)– पैट्रिक क्रुगर लाइन से काफी ज्यादा आगे थे, संजू सैमसन ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला और सिंगल लिया

तीसरी गेंद- सूर्यकुमार यादव दो रन लेने में कामयाब रहे।

वाइड गेंद– पैट्रिक क्रूगर ने गेंद को सूर्यकुमार यादव के रेंज से दूर रखने की कोशिश की।

नो बॉल (फ्री हिट)– गेंद क्रुगर के हाथ से फिसल गई, उन्होंने नकल बॉल डालने का प्रयास किया और गेंद सूर्या के सिर से ऊपर से निकल गई।

वाइड गेंद- स्लोवर गेंद थी लेकिन ऑफ स्टंप के काफी बाहर। सूर्या ने पहुंचकर खेलने का सोचा लेकिन चूक गए।

वाइड गेंद– यह गेंद भी ऑफ साइड से काफी ज्यादा बाहर थी। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम फिर क्रूगर से बात करते हुए नजर आए थे।

चौथी गेंद- सूर्या ने लॉन्ग-ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया

पांचवी गेंद- संजू सैमसन ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया

छठी गेंद– सूर्यकुमार यादव गेंद को सीधे डीप मिड विकेट पर तैनात एंडिले सिमलेन की ओर खेल बैठे, जहां उन्होंने एक अच्छा कैच पकड़ा। और पूरे ओवर में स्ट्रगल करने के बाद अंत में पैट्रिक क्रूगर के हाथ सफलता लगी। भारतीय कप्तान 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए।

End of 11 ball over from Patrick Kruger.
1 4 NB1 2 WD NB WD WD 1 1 W

Surprisingly just 15 runs came of it and the wicket of SKY 🫡 pic.twitter.com/qhtDBC49ol

— Dinda Academy (@academy_dinda) November 8, 2024

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...