Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली का करियर 2027…”, ज्योतिषी ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली होम टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली के बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिलेंगी।

इस बीच, किंग कोहली को लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो ने विराट की कुंडली का अध्यन किया और उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज कम से कम 2027 तक अपना शानदार करियर जारी रखने वाले हैं।

विराट कोहली गावस्कर-राहुल द्रविड़ से आगे निकल सकते हैं

ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो के विश्लेषण में विराट कोहली के भविष्य के लिए एक आशावादी तस्वीर (Optimistic Picture) दिखाई देती है, जिसमें कहा गया है कि उनकी कुंडली में प्रभावशाली ग्रहों की स्थिति उन्हें मजबूत प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

ज्योतिषी ने यह भी बताया कि, सचिन तेंदुलकर के 49 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन कोहली अभी भी सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं।

ग्रीनस्टोन लोबो ने StarPlay: Cricket & Astrology पर बात करते हुए बताया,

विराट कोहली का सबसे बेहतरीन दौर अभी आना बाकी है। क्या इसका मतलब यह है कि कोहली सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे? शायद नहीं। 49 से ज्यादा (51) टेस्ट शतकों का उनका रिकॉर्ड बहुत ज्यादा है। इसलिए शायद उनके लिए इसे हासिल करना मुश्किल होगा, लेकिन फिर विराट कोहली निश्चित रूप से सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ से भी आगे निकल सकते हैं। वह वास्तव में नंबर्स के बारे में चिंतित नहीं है, उनका ध्यान जीत पर है और वह भारत के लिए ठीक यही करने जा रहा है।”

ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेंगे विराट कोहली

ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो को विश्वास है कि विराट कोहली की किस्मत बदल जाएगी, क्योंकि उनकी कुंडली में यूरेनस और नेप्चयून जैसे ग्रह सही स्थिति में हैं। लोबो की आखिरी भविष्यवाणी कोहली के करियर के बारे में थी। ज्योतिषी के अनुसार, कोहली के 2027 तक खेलने की उम्मीद है, जो अब से दो साल बाद है, और इसमें चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल है।

वह शानदार प्रदर्शन करने जा रहा है क्योंकि यूरेनस, जो पिछले कुछ महीनों में कमजोर हो गया है, ठीक 15 नवंबर को वापस उच्च अवस्था में आने वाला है और यह पूरे टूर्नामेंट के दौरान वहीं रहने वाला है। एक महत्वपूर्ण बात जो मैं (अभी के लिए) कह सकता हूं वह यह है कि ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली निश्चित रूप से कुछ बहुत ही दिलचस्प रोल निभाने जा रहे हैं। तो, विराट कोहली के सभी फैंस के लिए, मैं आपको एक बात बता दूं। मैं आपको एक बात का आश्वासन देता हूं। विराट कोहली कम से कम 2027 तक खेलेंगे।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...