Skip to main content

ताजा खबर

यह कोई Rematch नहीं है: एडन मार्करम ने इंडिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)

आज यानी 8 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि इस टी20 सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने बड़ा बयान दिया है।

एडन मार्करम के मुताबिक वो इस चार मैच की टी20 सीरीज को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार का बदला लेने के लिए नहीं देख रहे हैं। बता दें कि, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 7 रनों से अपने नाम किया था।

इस फाइनल में एक समय दक्षिण अफ्रीका काफी अच्छी स्थिति में था और उन्हें अंतिम पांच ओवर में सिर्फ 30 रनों की जरूरत थी। लेकिन टीम इंडिया ने धमाकेदार वापसी करते हुए मैच को अपने नाम किया। एडन मार्करम ने कहा कि उनका पूरा फोकस टीम इंडिया के खिलाफ अपने घर में खेली जाने वाली सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर होगा और वो इसे अपने नाम जरुर करना चाहेंगे।

एडन मार्करम ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘यह वही देश है जो मुझे लगता है लेकिन व्यक्तिगत रूप में दोनों टीमों में काफी बदलाव हुआ है। टीम इंडिया के खिलाफ हमेशा ही रोमांचक सीरीज होती है खासतौर पर तब जब आप अपने घर में खेल रहे होते हैं। हमारी निगाहें इस सीरीज को जीतने पर है। यह कोई रीमैच नहीं है। इस सीरीज को लेकर काफी बातचीत हो रही है जो मैं पूरी तरीके से समझ सकता हूं।’

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के कितने खिलाड़ी आगामी सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे?

बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह भी फाइनल की प्लेइंग XI का भाग थी लेकिन उन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया है। सूर्यकुमार यादव आगामी सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी जबकि स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह भी हैं।

यही नहीं टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, यश दयाल, जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह शामिल हैं। आगामी टी20 सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक जबरदस्त रही है और आगामी सीरीज को भी वो जरूर अपने नाम करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...