Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: माइकल क्लार्क को है पूरा विश्वास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली जरूर छोड़ेंगे अपनी छाप

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। बता दें कि, विराट कोहली ने अपना अंतिम शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई 2023 में जड़ा था। यही नहीं उन्होंने अपनी आखिरी 10 पारी में सिर्फ एक अर्धशतक बनाया है। हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें विराट कोहली को स्पिनर्स के खिलाफ काफी परेशान होते हुए देखा गया था।

हालांकि अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। इस महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। माइकल क्लार्क के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा को आगामी टेस्ट सीरीज में बड़ा स्कोर बनाते हुए देखा जा सकता है।

माइकल क्लार्क ने अराउंड द विकेट पॉडकास्ट पर कहा कि, ‘टीम इंडिया को यह पता है कि उन्होंने यहां ऑस्ट्रेलिया में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और ऐसे कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं जो आगामी सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। विराट कोहली टीम इंडिया के की खिलाड़ी है। वो इतने लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझ नहीं सकते हैं। एक बार वो फ्रेश हो जाएंगे तो उन्हें और रोहित शर्मा को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।’

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हमेशा ही रहा है जबरदस्त रिकॉर्ड

बता दें कि, विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त रहा है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 2019 में जीती थी। एक बल्लेबाज के रूप में भी विराट कोहली ने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 25 टेस्ट खेले हैं जिसमें अनुभवी बल्लेबाज ने आठ शतक की बदौलत 2042 रन बनाए है।

विराट कोहली ने 2012 में एडिलेड में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था। इस मुकाबले में उन्होंने 116 रन बनाए थे। विराट कोहली ने इसी वेन्यू पर 2014 में इंडिया के टेस्ट कप्तान के रूप में डेब्यू किया था। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव काफी ज्यादा है और आगामी पांच टेस्ट सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस टेस्ट सीरीज में कम से कम चार मैच जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...

14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs NZ: जेडेन लेनॉक्स के पांच-विकेट हॉल के चलते न्यूजीलैंड पांच विकेट से जीता, सीरीज हुई 1-1 से बराबर सोमवार, 13...

ENG vs IND: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन की घोषणा, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से...

ENG vs IND: पहले वनडे में इन 3 गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजर, मैच का रुख बदलने का रखते हैं दम

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से...