
Dhruv Jurel (Photo Source: X)
भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच 7 नवंबर से खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया दो मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया-ए पहली पारी में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रही।
टीम इंडिया मात्र 161 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद ध्रुव जुरेल ने टीम इंडिया की लाज बचाते हुए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली।
भारत-ए के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत-ए के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन डक पर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल (4) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (4) सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। भारत ने मात्र 11 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।
ध्रुव जुरेल और देवदत्त के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल के बीच पांचवें विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। देवदत्त पडिक्कल 55 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए और भारत-ए को 64 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा।
ध्रुव जुरेल ने खेली 80 रन की शानदार पारी
ध्रुव जुरेल एक छोर से डटे रहे और उन्होंने नीतिश कुमार रेड्डी और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर 91 रन जोड़े। ध्रुव 55वें ओवर में नाथन मैकस्वीनी का शिकार बने और 155 के स्कोर पर टीम ने 9वां विकेट गंवाया। ध्रुव जुरेल ने 186 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली, इनकी पारी की बदौलत ही इंडिया-ए पहली पारी में 161 रन बना सकीं।
ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए माइकल नेसर ने 12.2 ओवरों में 27 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। ब्यू वेबस्टर ने 9 ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, स्कॉट बोलैंड, कोरी रोचिसिओली और नाथन मैकस्वीनी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।
LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल
“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन
ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान
14 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

