Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND 2024 T20I: शेड्यूल, स्क्वॉड, लाइव स्ट्रीमिंग समेत जानें सीरीज से जुड़ी अन्य जानकारियां

SA vs IND 2024 T20I series

SA vs IND 2024 : भारतीय टीम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार है। बांग्लादेश को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में हराने के बाद घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की 0-3 से शर्मनाक हार हुई। हालांकि, मेन इन ब्लू अब 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने जा रहा है।

रमनदीप सिंह को सीरीज में पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वहीं विजयकुमार वैशाक और यश दयाल भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए हैं। इस सीरीज में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के लिए यह सम्मान की लड़ाई होगी। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्हें भारत के खिलाफ ही हार मिली थी। इसलिए वे सीरीज को अपने नाम करना चाहेंगे। कई सीनियर प्लेयर्स को आयरलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज में ब्रेक दिया गया था, अब वे वापसी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत 2024 स्क्वॉड (SA vs IND 2024 squads)

साउथ अफ्रीकी टीम

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्ज़ी, डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।

भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान ,यश दयाल।

साउथ अफ्रीका बनाम भारत 2024 शेड्यूल (SA vs IND 2024 Schedule)

8 नवंबर, पहला टी20 मैच , किंग्समीड, डरबन- रात 8:30 बजे
10 नवंबर, दूसरा टी20 मैच, सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा, शाम 7:30 बजे
13 नवंबर तीसरा टी20 मैच, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन 8:30 बजे
15 नवंबर, चौथा टी20 मैच, द वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग, रात 8:30 बजे

साउथ अफ्रीका बनाम भारत 2024 लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण विवरण (SA vs IND 2024 Live Streaming and Broadcast Details)

साउथ अफ्रीका बनाम भारत T20I सीरीज 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण होगा।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...