Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी में जलज सक्सेना ने हासिल की शानदार उपलब्धि, रॉबिन उथप्पा ने दिग्गज की जमकर प्रशंसा की

Jalaj Saxena (Photo Source: Twitter)

केरल के अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने आज यानी 6 नवंबर को रणजी ट्रॉफी में एक अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की। जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 6000 रन बनाए हैं और 400 विकेट भी झटके हैं। दिग्गज खिलाड़ी ने यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान हासिल की।

जलज सक्सेना के इस अविश्वसनीय उपलब्धि को लेकर पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने उनकी जमकर प्रशंसा की है। रॉबिन उथप्पा ने यह भी कहा कि हर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिलता है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में जलज सक्सेना ने 5 विकेट झटके। उनकी इस गेंदबाजी की वजह से उत्तर प्रदेश अपनी पहली पारी में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने तक केरल ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए।

रॉबिन उथप्पा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया कि, ‘हर दिग्गज खिलाड़ी को टीम इंडिया की जर्सी नहीं मिलती है। लेकिन वो अपनी छाप छोड़ जाते हैं। जलज सक्सेना ने भी अपनी छाप अपने टीम के साथियों पर छोड़ दी है और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जलज सक्सेना भी उनमें से ही एक है। यह सच में शानदार उपलब्धि है।’

यह रहा रॉबिन उथप्पा का ट्वीट:

Some greats don’t always get to don the India jersey. But they leave a legacy nonetheless. One that leaves an impact on their team mates, young budding cricketers, and our domestic cricket circuit on the whole. @jalajsaxena33 is one of those. Incredible achievement! 🙌 https://t.co/zZDbm2GTup

— Robbie Uthappa (@robbieuthappa) November 6, 2024

जलज सक्सेना ने पहली पारी में माधव कौशिक, आर्यन जुयल, नितीश राणा, सिद्धार्थ यादव और पीयूष चावला का विकेट अपने नाम किया। इसी के साथ अनुभवी खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 29वीं बार 5 विकेट हॉल लिया। जलज सक्सेना रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 400 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज बन गए हैं। पिछले सीजन वो चौथे खिलाड़ी बने थे जिन्होंने 9000 रन और 600 विकेट घरेलू क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर हासिल किए थे।

अभी तक इस सीजन में सक्सेना ने दो मैच में 50.50 के औसत से 101 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में चार पारी में 19.09 के औसत से 13 विकेट झटके हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने मध्य प्रदेश की ओर से 2005 में अपने रणजी करियर की शुरुआत की थी। इस टीम की ओर से उन्होंने 4041 रन और 159 विकेट झटके। इसके बाद 2016-17 सीजन में जलज सक्सेना केरल टीम में शामिल हो गए।

अभी तक 143 फर्स्ट क्लास मैच में जलज सक्सेना ने 33.97 के औसत से 6795 रन बनाए हैं जिसमें 14 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है। ऑफ स्पिनर ने 25.68 के औसत से 452 विकेट झटके हैं। अपने इसी प्रदर्शन को अनुभवी खिलाड़ी आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...