Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी, बताया कौन होगा BGT 2024-25 का विजेता

Ricky Ponting (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 खेलने के लिए तैयार है। इस BGT सीरीज से टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता निकलेगा। ऐसे में मेन इन ब्लू अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं सीरीज में किसकी जीत होगी?, किसकी हार होगी?, इसको लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया की जीत का फेवर किया है और उसके 3-1 से जीतने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने भारत के हालिया संघर्ष और प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी को महत्वपूर्ण कारण बताया।

पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलिया के जीत की भविष्यवाणी

आईसीसी के हवाले से रिकी पोंटिंग ने कहा कि, शायद अब और भी अधिक। मोहम्मद शमी की गैरमौजदगी से उस गेंदबाजी ग्रुप में बड़ा होल हो गया है। उस समय (अगस्त में) अभी भी इस बारे में कुछ अटकलें थीं कि शमी फिट होंगे या नहीं। मुझे लगता है कि भारत के लिए टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है। मुझे लगता है कि मौजूदा बल्लेबाजों के ग्रुप के साथ वे यहां अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।

पोंटिंग ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कहीं न कहीं एक टेस्ट मैच जीतेगा। लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि ऑस्ट्रेलिया शायद थोड़ा अधिक व्यवस्थित, थोड़ा अधिक अनुभवी दिख रहा है और हम जानते हैं कि उन्हें घर पर हराना बहुत कठिन टीम है। इसलिए मैं 3-1 पर कायम रहूंगा।

उन्होंने सीरीज में लीडिंग रन स्कोरर के बारे में बात करते हुए कहा कि, लीडिंग रन स्कोरर, मैं स्टीव स्मिथ या ऋषभ पंत के साथ जा रहा हूं। लीडिंग विकेट टेकर के बारे में उन्होंने फॉर्म में चल रहे जोश हेजलवुड को चुना।

 

আরো ताजा खबर

“क्या एंडी फ्लावर के पास समय होगा?” RCB ड्यूटी के चलते दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड का कोच बनने की संभावना को नकारा

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कोच को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस दौड़ में पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान व अनुभवी कोच एंडी...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...