Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन में ये 3 फ्रेंचाइजी ऑक्शन टेबल पर करेगी जेम्स एंडरसन के लिए लड़ाई

James Anderson. (Image Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होने वाली है और कई स्टार प्लेयर्स ने इस मार्की इवेंट के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। उनमें से एक हैं जेम्स एंडरसन और उन्होंने पहली बार मेगा ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर कराया है। उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ है और हालांकि वह 42 साल के हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

वह किसी फ्रेंचाइजी के लिए मेंटर और खिलाड़ी की दोहरी भूमिका भी निभा सकते हैं और उनका अनुभव खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी के लंबे समय के डेवलपमेंट के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में उनका अनुभव और कौशल को देखते हुए आगामी ऑक्शन में कुछ फ्रेंचाइजी उनके लिए पैडल उठा सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन फ्रेंचाइजी के बारे में बात करेंगे, जो आगामी ऑक्शन में जेम्स एंडरसन के लिए बोली लगा सकते हैं। वो तीन फ्रेंचाइजी कौन से हैं आई हम आपको बताते हैं।

तीन टीमें जो मेगा ऑक्शन में जेम्स एंडरसन को खरीदना चाहेगी (3 teams that might target James Anderson in IPL 2025)

1) चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings. CSK)

CSK. (Source:X/Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी को उम्र की परवाह किए बिना अनुभवी प्लेयर्स का समर्थन करने के लिए जाना जाता है और अतीत में, कुछ रिटायर्ड प्लेयर्स को टीम में शामिल कर उनसे बेस्ट निकलवाया है। इसलिए, अपनी परंपरा के अनुसार, वे आगामी मेगा ऑक्शन में जेम्स एंडरसन के लिए बोली लगा सकते हैं।

वह भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अपने अनुभव का और भी अच्छे से उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, वह सीएसके कैंप में युवा खिलाड़ियों के लिए एक अमूल्य मेंटोर हो सकते हैं, क्योंकि ड्वेन ब्रावो अब फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए, उम्मीद है कि सीएसके इस इंग्लिश गेंदबाज के लिए बोली लगाएगी।

2) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru RCB)

RCB. (Source:X/Twitter)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गेंदबाजी डिपार्टमेंट में हमेशा कमजोर रहा है और उसके पास अच्छे अनुभवी गेंदबाजों की कमी है। जेम्स एंडरसन ऐसे गेंदबाज हैं जो उस कमी को भर सकते हैं, और उन्हें आरसीबी के युवाओं का मार्गदर्शन करने और भविष्य के लिए एक ठोस गेंदबाजी कोर बनाने के लिए दीर्घकालिक गेंदबाजी सलाहकार विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

जेम्स एंडरसन और विराट कोहली के बीच वर्षों से प्यार-नफरत का रिश्ता रहा है और हाल के दिनों में, दोनों ने एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान के बारे में काफी कुछ बताया है। तो ऐसे में RCB फ्रेंचाइजी भी मेगा ऑक्शन में जेम्स एंडरसन के पीछे जा सकती है।

3) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals, RR)

Rajsthan Royals (Photo Source: X)

राजस्थान रॉयल्स हमेशा से  क्रिकेटरों से आकर्षित रही है और जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जो रूट जैसे सभी खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं। उनकी सरे में एक अकादमी भी है और फ्रेंचाइजी यूके के साथ एक विशेष बांड साझा करती है। इसलिए, जेम्स एंडरसन जैसे इंग्लिश दिग्गज को लाना निश्चित रूप से उनकी बकेट लिस्ट में होगा और जोस बटलर के साथ अपने अनुभव को मेगा नीलामी से पहले बरकरार नहीं रखने के कारण वह फ्रेंचाइजी के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...