
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
समय के साथ Sanju Samson अब टीम इंडिया का प्रमुख हिस्सा बन गए हैं, साथ ही वो लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर अब ये खिलाड़ी अफ्रीका सीरीज के लिए ये खिलाड़ी कड़ी तैयारी कर रहा है, जिसका नजाका SKY की इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला है और उन्होंने संजू का एक वीडियो शेयर किया है।
आखिरी टी20 सीरीज शानदार रही थी Sanju Samson के लिए
जी हां, Sanju Samson के लिए आखिरी टी20 सीरीज शानदार रही थी, जो बांग्लादेश के खिलाफ थी। इस टी20 सीरीज में संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था, जो उनके टी20 इंटरेनशनल करियर का पहला शतक था। साथ ही जिस मैच में संजू ने शतक लगाया था, उसी मैच में उन्होंने एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के जड़े थे। वैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में संजू के अलावा टीम के साथ बतौर विकेटकीपर जितेश शर्मा भी होंगे, लेकिन उनको संजू के रहते हुए शायद ही मौका मिला।
फिर से टी20 क्रिकेट में बवाल मचाने वाले हैं Sanju Samson
*सूर्यकुमार यादव ने Sanju Samson का एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
*वीडियो में संजू GYM में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनका फोकस साइकिलिंग पर है।
*SKY ने इस वीडियो पर जो जीता वही सिकंदर का गाना लगाया है और संजू हंस रहे हैं।
*इस टी20 सीरीज में भी फैन्स को होगी संजू से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद।
SKY ने शेयर की थी Sanju Samson की ये इंस्टा स्टोरी
A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
टीम इंडिया ने शुरू कर दी है टी20 सीरीज की तैयारी
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
RR टीम ने फिर से जताया है संजू पर पूरा भरोसा
दूसरी ओर राजस्थान टीम ने फिर से अपने कप्तान संजू पर भरोसा जताया है, ऐसे में RR टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले संजू सहित कई और खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में संजू के अलावा यशस्वी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, हेटमायर और संदीप शर्मा का नाम शामिल है। वहीं कोच द्रविड़ ने कहा कि उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

