Skip to main content

ताजा खबर

“मैं 25 साल का? मुझे लगा मैं उससे भी यंग हूं”- गंभीर ने बर्थडे विश पर SRK का दिल जीत लेने वाला जवाब

Shahrukh Khan & Gautam Gambhir (Photo Source: X)

2 नवंबर 2024 को शाहरुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे के मौके पर ना सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने भी किंग खान पर अपना प्यार लुटाया था। सभी ने शाहरुख के लिए एक से बढ़कर एक प्यारे मैसेज लिखे थे। इसी कड़ी में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच और IPL में कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने भी शाहरुख को विश करते हुए उन्हें 25 साल का कहा था।

शाहरुख का गंभीर को जवाब

उनके इस पोस्ट पर अब किंग खान ने उन्हें जवाब दिया है। किंग खान ने गौतम गंभीर के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। उन्होंने जो गंभीर को रिप्लाई दिया है वो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गौतम ने लिखा था, ‘शाहरुख एक शख्स जो 25 साल के होने जा रहे हैं। आपकी एनर्जी, चार्म हर साल के साथ और जवान हो रहा है। आप ऐसे ही प्यार फैलाते रहें।’

इसके जवाब में शाहरुख़ ने लिखा कि, मैं 25 साल का? मुझे लगा मैं उससे भी यंग हूं। हा हा हा..थैंक्यू जीजी इंस्पिरेशन बनने के लिए और जिस तरह आप लाइफ में सच्चाई लाए हो। मेरे कैप्टन हमेशा के लिए। लव यू।’

I’m 25?!? I thought I was younger…. Ha ha… thank you GG for being such an inspiration. And the honesty u bring to life. My Captain forever and more. Love u https://t.co/YepHV122f5

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 5, 2024

आपको बता दें कि पिछले साल IPL 2024 के दौरान गौतम गंभीर के मेंटोर थे और KKR ने अपना खिताब का सूखा खत्म किया था। इससे पहले जब KKR ने IPL का ख़िताब जीता था तब गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। चूंकि गंभीर के अंडर में KKR को काफी सफलता मिली है इस वजह से शाहरुख के साथ उनका काफी अच्छा बॉन्ड है और एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं।

वहीं 2024 में केकेआर को तीसरा खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर रिटेंशन लिस्ट से इग्नोर हुए। केकेआर की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह शामिल हैं। श्रेयस अय्यर अभी भी सवालिया निशान बने हुए हैं कि आखिर क्यों केकेआर ने चैंपियन कप्तान को रिटेन नहीं किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...