Skip to main content

ताजा खबर

तीन मुख्य कारण आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2025 में अक्षर पटेल को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करना चाहिए

Axar Patel (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगामी सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी शामिल है। अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप यादव, अभिषेक पोरल और Tristan Stubbs को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है।

सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि दिल्ली टीम ने ऋषभ पंत को आगामी सीजन से पहले रिलीज कर दिया है जिन्होंने 2024 संस्करण में 13 मैच में 446 रन बनाए थे और वो फ्रेंचाइजी की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण की आखिर क्यों दिल्ली कैपिटल्स को आगामी सीजन में अक्षर पटेल को अपना कप्तान नियुक्त करना चाहिए।

1- अक्षर पटेल को हमेशा ही अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है

Axar Patel (Photo Source: Twitter)

अक्षर पटेल को हमेशा ही अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है। चाहे अनुभवी खिलाड़ी फील्ड के अंदर हो या बाहर उन्हें हमेशा ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए देखा जाता है।

उनकी मानसिकता भी काफी सकारात्मक रही है। यही नहीं अक्षर पटेल के पास इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का भी काफी अनुभव है और उन्होंने दिल्ली टीम की ओर से भी धुआंधार प्रदर्शन किया है। अगर दिल्ली टीम उन्हें आगामी सीजन में अपना कप्तान नियुक्त करती है तो अक्षर पटेल इस भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं।

2- दोनों ही डिपार्टमेंट में टीम के ऊपर से हटा सकते हैं दबाव

Axar Patel (Photo Source: IPL/BCCI)

अक्षर पटेल के साथ हमेशा ऐसा देखा गया है कि उन्होंने दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं फील्डिंग डिपार्टमेंट में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को पावरप्ले में ही खो दिया था। हालांकि इसके बावजूद नंबर तीन पर अक्षर पटेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए जिसकी वजह से दिल्ली टीम ने इस मैच को चार रन से जीता। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी डिपार्टमेंट में भी अक्षर पटेल को धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

3- टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले कुछ सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं अक्षर पटेल

Axar Patel. (Photo Source: IPL/BCCI)

अक्षर पटेल के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने लगातार टीम इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

2021 में अक्षर पटेल ने टीम इंडिया में वापसी की थी और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने तब से 51 मैच में 53 विकेट झटके हैं। यही नहीं दिल्ली टीम की ओर से पिछले दो सीजन में उन्होंने 22 विकेट और 518 रन बनाए हैं। आगामी सीजन में भी अक्षर पटेल को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...