Skip to main content

ताजा खबर

‘राहुल द्रविड़ का माइंड गौतम गंभीर से बेहतर है’, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय हेड कोच पर उठाए सवाल

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

राहुल द्रविड़ के पद से हटने के बाद गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य बने हैं और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया दो बड़ी ऐतिहासिक हार झेल चुकी है। हाल ही में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाया है, जिसके बाद गंभीर के कोचिंग को लेकर काफी सवाल उठे हैं। हालांकि, रोहित शर्मा ने उनका बचाव किया है।

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने राहुल द्रविड़ को गौतम गंभीर से बेहतर कोच बताया है। बासित ने कहा कि राहुल द्रविड़ एक स्मार्ट कोच थे, जो जानते थे कि भारत को घरेलू मैदान पर जीतने के लिए किस तरह की पिच तैयार करने की जरूरत है।

अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बासित अली ने कहा कि, राहुल द्रविड़ का दिमाग गौतम गंभीर से बेहतर है। द्रविड़ ने चार दिनों के लिए ऐसी पिचें बनाईं, जहां गेंद आखिरी कुछ दिनों में टर्न लेती थी। अब आप ऐसी पिचें बना रहे हैं, जहां पहले दिन से ऐसे व्यक्ति को भी बहुत कुछ मिल रहा है जो नियमित स्पिनर नहीं है।

द्रविड़ खिलाड़ियों के मनोविज्ञान को जानते थे- बासित अली

बासित अली ने ये भी कहा कि, राहुल द्रविड़ एक अच्छे कोच थे। वह खिलाड़ियों के मनोविज्ञान को जानते थे। अगर आप विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में टी10 और टी20 खेलने के लिए कहते हैं, तो यह किसी तरह उचित नहीं है।

आपको बता दें कि भारत के हेड कोच के रूप में गंभीर के कार्यकाल की निराशाजनक शुरुआत हुई है। उनके लीडरशीप में भारतीय टीम 27 सालों में श्रीलंका के खिलाफ अपनी द्विपक्षीय सीरीज हार गई। टीम इंडिया न्यूजीलैंड सीरीज के बाद अब नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए यह सीरीज 4-0 से जीतने की जरूरत है।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...