Skip to main content

ताजा खबर

“एजाज पटेल जैसे गेंदबाज हर लोकल क्लब में मिल जाएंगे”- मोहम्मद कैफ ने उड़ाई कीवी स्पिनर की धज्जियां

Mohammad Kaif speaking and Ajaz Patel. (Source – Getty Images)

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने हाल ही में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल पर चौंकाने वाला बयान दिया है। एजाज ने भारत पर कीवी टीम की ऐतिहासिक 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत में उनकी अहम भूमिका थी। कैफ का ये बयान अब अचानक सुर्खियों में आ गया है। वानखेड़े स्टेडियम में  खेले गए इस मैच में एजाज पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने शानदार रिकॉर्ड को जारी रखा।

न्यूजीलैंड की टीम भारतीय धरती पर तीन या उससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश हासिल करने वाली पहली टीम बन गई। यह उपलब्धि मुख्य रूप से उनके स्पिन गेंदबाजी की बदौलत हासिल हुई, जिसमें पटेल 15 विकेट लेकर सीरीज में टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जिसमें अकेले वानखेड़े स्टेडियम में लिए गए 11 विकेट भी शामिल हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोहम्मद कैफ ने पटेल की उपलब्धियों को खारिज कर दिया।

एजाज पटेल को लेकर मोहम्मद कैफ ने दिया हैरान करने वाला बयान

अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए वीडियो में मोहम्मद कैफ ने कहा, “एजाज पटेल ने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। अगर आप पिच मैप देखें तो उन्होंने दो फुल-टॉस, दो शॉर्ट बॉल और दो लेंथ डिलीवरी की, लेकिन फिर भी विकेट लेने में सफल रहे। एजाज पटेल जैसे गेंदबाज हर लोकल क्लब में मिल जाएंगे।” दो मैचों में एजाज पटेल मुंबई में 23 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, आज तक वे न्यूजीलैंड की सरजमीं पर एक टेस्ट मैच भी नहीं खेले हैं।

कैफ ने आगे ग्लेन फिलिप्स को लेकर कहा, “ग्लेन फिलिप्स पार्ट-टाइमर हैं और उन्हें नहीं पता कि अच्छी गेंदें कैसे फेंकी जाती हैं। हम पार्ट-टाइमर से हारे, न कि क्वालिटी स्पिनरों से। लोगों को कहना चाहिए कि एजाज पटेल ने वानखेड़े स्टेडियम में 22 विकेट लिए हैं। वह गेंद को ठीक से लैंड भी नहीं करा सके।

एजाज पटेल ने एक ओवर में सिर्फ दो अच्छी गेंदें फेंकी और विकेट हासिल किए। अंतिम टेस्ट में हार शर्मनाक है। मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम में कोई अच्छा गेंदबाज नहीं था।” कैफ ने सिर्फ मिचेल सेंटनर की तारीफ की, जिन्होंने पुणे में 11 विकेट निकाले। कैफ ने कहा, “सेंटनर ने अच्छी गेंदबाजी की। पुणे में उन्होंने जो गेंदबाजी की वह एक क्लासिक टेस्ट मैच परफॉर्मेंस थी।”

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...