Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: पहले वनडे में बाबर आजम ने बनाए सिर्फ 37 रन लेकिन पूर्व खिलाड़ी कर रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा

Babar Azam (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी बासित अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में बाबर आजम की बल्लेबाजी से काफी खुश है। बता दें कि, बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 44 गेंद में चार चौकों की मदद से 37 रन बनाए थे।

पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक बाबर आजम रनों के लिए काफी भूखे हैं और उन्हें काफी लंबे समय के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में देखा गया है। बाबर आजम ने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन एडम जम्पा की बेहतरीन गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज बोल्ड हो गए।

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘बाबर आजम आज अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। आज बाबर टॉप क्लास में खेल रहे थे। हालांकि एडम जम्पा के खिलाफ वो बैकफुट पर चले गए थे और उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि बाबर आजम अभी भी रनों के लिए भूखे हैं। पिछले काफी समय से सभी फॉर्मेट में इसी चीज की कमी नजर आ रही थी लेकिन इतने सालों के बाद उन्हें फिर से टॉप क्लास बल्लेबाजी करते हुए देखा गया।’

बाबर आजम को अब बड़े स्कोर बनाने होंगे: बासित अली

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘हमारे लोग 37 रन से बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। सभी यही चाहते हैं कि बाबर आजम 137 रन बनाए। ऐसा ही भारतीय फैंस विराट कोहली की 70 रनों की पारी से खुश नहीं होंगे क्योंकि वो चाहते हैं कि अनुभवी बल्लेबाज 170 रन बनाए। बड़े खिलाड़ी अगर 50 रन बनाते हैं तो इसका कोई महत्व नहीं होता है। हालांकि यह 37 रन काफी अच्छा साइन है कि बाबर बचे हुए मैच में और भी शानदार बल्लेबाजी करेंगे।’

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे मैच 8 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरूर करना चाहेंगी। पाकिस्तान को अगर इस वनडे सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरे वनडे मैच को जीतना बेहद जरूरी है। बाबर आजम इस मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...