Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: अगर बात घमंड की है तो मुझे नहीं लगता कि DC ऋषभ पंत के लिए बोली लगाएगी: आकाश चोपड़ा

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत फिर से अपनी टीम में शामिल नहीं करेगा। उनके मुताबिक अगर बात घमंड की है तो दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत के लिए राइट टू मैच कार्ड का भी उपयोग नहीं करेगा और ना ही उन पर बोली लगाएगा।

हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बारे में खुलासा किया। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो उन्होंने अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल और Tristan Stubbs को रिटेन किया है जबकि दो राइट टू मैच कार्ड उनके पास उपलब्ध है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उनके पास दो कैप्ड खिलाड़ियों के लिए राइट टू मैच कार्ड बचें हैं। मुझे लगता है कि दिल्ली फ्रेंचाइजी Jake Fraser-McGurk के लिए राइट टू मैच कार्ड का उपयोग करेगी और उन्हें अपनी टीम में शामिल करेगी। मुझे नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत पर बोली लगाएगी।

अगर बात घमंड की है तो मुझे नहीं लगता कि दिल्ली फ्रेंचाइजी ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करेगी। ऋषभ पंत दिल्ली टीम में वापसी नहीं कर रहे हैं और ऐसा मुझे लगता है। इस नीलामी में दो ही चीजें देखने को मिलेगी। या तो ऋषभ के ऊपर बोली लगाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपना सब कुछ लगाने को तैयार हो जाएगा या फिर वो बिल्कुल भी पैडल नहीं उठाएंगे।’

ऋषभ पंत को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘ऋषभ पंत को लेकर हम जंग किन दो फ्रेंचाइजी के बीच में देख सकते हैं? आपके पास 70 करोड़ से ज्यादा होने चाहिए अगर आप ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं क्योंकि वो 25-30 करोड़ रुपए लेंगे। अगर उन्हें आप इतना देते हैं तो बाकी टीम का क्या होगा? आरसीबी या पंजाब किंग्स में से किसी एक टीम को उनके ऊपर बोली लगाते हुए देखा जा सकता है।

चेन्नई की बात की जाए तो उनके पास ज्यादा पैसा नहीं है और ना ही बाकी टीमों के पास है। लखनऊ सुपर जायंट्स भी विकेटकीपर बल्लेबाज को जरूर खरीदना चाहेंगे। पिछली बार गुजरात भी ऋषभ को अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे लेकिन दिल्ली ने उन्हें रिलीज नहीं किया।’

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...