Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25 ट्रॉफी में टीम इंडिया के चयन से नाखुश हैं पूर्व खिलाड़ी, आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर रख अपना पक्ष

Team India (Photo Source: Getty Images)

पूर्व तेज गेंदबाज करसन घावरी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को युवा बल्लेबाजों की जगह चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल करना चाहिए था। उनके मुताबिक चयनकर्ताओं की यह योजना उन पर ही बैकफायर कर सकती है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में खेलने का पुजारा और रहाणे के पास काफी अनुभव है।

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। पिछले काफी समय से इस शानदार सीरीज का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। टीम इंडिया में कुछ ऐसे कम अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ना के बराबर टेस्ट मैच खेले हैं। टीम इंडिया में सरफराज खान, नीतीश रेड्डी, अभिमन्यु ईश्वरण और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

TimesofIndia.com से बात करते हुए करसन घावरी ने कहा कि, ‘चयनकर्ता उम्र का फैक्टर देख रहे हैं। रहाणे और पुजारा के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी काफी रन बनाए हैं। उनके रहने से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में काफी मजबूती मिलती। यह बात हम सब जानते हैं कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और उन्हें मौका जरूर दिया जाना चाहिए था।

जब आप ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे होते हैं तो आपको अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत होती है। हालांकि चयनकर्ताओं की सोच अलग है और यह बैकफायर भी कर सकती है।’

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में

बता दें कि, अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में 12 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 42.09 के औसत से 884 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल है। इस अनुभवी खिलाड़ी ने मेलबर्न में 2014 में 147 रन बनाए थे और इसी वेन्यू में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 2020 में 112 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

चेतेश्वर पुजारा की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैच में 47 के ऊपर के औसत से 993 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। धमाकेदार प्रदर्शन करने के बावजूद इन दोनों ही खिलाड़ियों को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...