
Rohit Sharma (Photo Source: X)
टीम इंडिया 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दोनों टेस्ट सीरीज में 2-1 से कब्जा किया था। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 0-3 से व्हाइटवॉश होने के बाद टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रिटेन कर पाएगी या नहीं? इस पर सवाल बना हुआ है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते पूरी टीम की काफी आलोचना हो रही है, लेकिन सवालों के ज्यादा घेरे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा है। हिटमैन टेस्ट फॉर्मेट में काफी ज्यादा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, पिछली 10 पारियों में उनका औसत 14 से नीचे का है।
इस बीच, पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत का कहना है कि अगर रोहित शर्मा आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भी स्ट्रगल करते हैं तो उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। श्रीकांत का मानना है कि रोहित शर्मा को सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलना चाहिए, अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके प्लान के मुताबिक नहीं रहती है।
वह केवल वनडे खेलेंगे- के श्रीकांत
पूर्व भारतीय खिलाड़ी के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
आपको आगे के बारे में सोचना शुरू करना होगा (अगर भारत ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है)। अगर रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह खुद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, आप सभी जानते हैं। वह केवल वनडे खेलेंगे। वह पहले ही टी20 क्रिकेट छोड़ चुके हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि उनकी उम्र भी बढ़ रही है। वह अब जवान नहीं रह गए हैं।
कम से कम रोहित शर्मा में हिम्मत तो थी- श्रीकांत
न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार के बाद रोहित शर्मा ने अपनी गलती मानी, उन्होंने कहा कि, वह पूरी सीरीज में खराब खेलें और उनकी कप्तानी भी अच्छी नहीं थी। के श्रीकांत ने इस चीज को लेकर रोहित की तारीफ की।
कम से कम रोहित शर्मा में हिम्मत तो थी। रोहित शर्मा को इस बात को स्वीकार करने के लिए सलाम कि उन्होंने पूरी सीरीज में खराब खेला और खराब कप्तानी की। यह बहुत अच्छी बात है। लय में वापस आने के लिए खिलाड़ी का यह पहला कदम होता है। अपनी गलती को स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक इंसान का बहुत महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने इसे खुले तौर पर स्वीकार किया और इसका मतलब है कि वह ठीक होने की राह पर हैं, ऐसा मेरा मानना है।
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

