Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: रमनदीप सिंह को इस कारण मिली स्क्वॉड में जगह, पार्थिव पटेल ने कहा- “हार्दिक चोटिल होते हैं तो…”

Hardik Pandya & Ramndeep Singh (Photo Source: X)

टीम इंडिया 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। भारतीय स्क्वॉड में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रमनदीप सिंह को भी जगह मिली है, जो इस बात की ओर साफ इशारा कर रहा है कि मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या के बैकअप तलाश में हैं। बता दें, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के बाद टीम इंडिया बदलाव के दौर से गुजर रही है।

इस बीच, रमनदीप सिंह को मौका मिलने को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, भारत ऐसे खिलाड़ियों की तलाश में हैं जो मीडियम पेसर ऑलराउडंर हैं क्योंकि अगर हार्दिक पांड्या चोटिल हो जाते हैं, तो उनका विकल्प नहीं मिलता है।

टीम में नए खिलाड़ियों को मौका मिलने को लेकर पार्थिव पटेल ने ही यह बात

हाल ही में Colors Cineplex पर एक चर्चा के दौरान पार्थिव पटेल से पूछा गया कि भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से उनकी क्या उम्मीदें हैं, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

भारत ने बदलाव की ओर कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। रविंद्र जडेजा ने भी संन्यास ले लिया। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी गई है। यह परमानेंट कप्तानी है, यह खाली जगह भरने के लिए नहीं है, क्योंकि पहले रोहित शर्मा वापस आकर कप्तानी करते थे।

पार्थिव पटेल ने आगे कहा,

आप टीम में नए चेहरे देखते रहेंगे। नितीश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाने के बाद से टीम में नहीं हैं। आपने रमनदीप सिंह के बारे में बात की। भारत ऐसे यूटिलिटी खिलाड़ियों की ओर देख रहा है, जो मध्यम गति के ऑलराउंडर हैं क्योंकि हमने कई बार देखा है कि अगर हार्दिक पंड्या चोटिल हो जाते हैं, तो हमें उनका विकल्प नहीं मिलता है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान, यश दयाल

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...