
पिछले महीने के 31 तारीख को इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए रिटेन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट BCCI को सौंप दी थी। इसके बाद से फैंस आगामी मेगा ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन कब और कहां होगा। अब लगता है फैंस का यह इंतजार खत्म होने को है।
इस शहर में होगा IPL 2025 Mega Auction का आयोजन
दरअसल, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की संभावित तारीख और वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत में रियाद में हो सकता है। बता दें कि, मेगा ऑक्शन से पहले कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल नीलामी रियाद में 24 से 25 नवंबर होने की संभावना है।
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे मोटा पर्स पंजाब किंग्स के पास होगा। PBKS ने नीलामी से पहले सिर्फ दो अनकैप्ड खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह को रिटेन किया है। ऐसे में नीलामी में यह टीम दिल खोलकर पैसा खर्च करती हुई नजर आएगी।
वहीं मेगा ऑक्शन से पहले कई बड़े खिलाड़ी भी रिलीज हुए हैं जिसमें जोस बटलर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों पर भी सभी फ्रेंचाइजियों काफी ज्यादा पैसा खर्च करने के लिए तैयार होगी। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन पर जिन 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है उनमें 36 भारतीय तो 10 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इन सभी 46 प्लेयर्स पर कुल 558.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम कर्च की गई है। सबसे मोटी रकम लेकर रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली टॉप-2 में हैं। क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ तो विराट कोहली को आरसीबी ने 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।
14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

