Skip to main content

ताजा खबर

आखिर कब मैदान पर वापसी करेंगे मोहम्मद शमी, BGT के बाद रणजी टीम में भी नहीं है नाम

Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)

बेंगलुरु और इंदौर में अगले दो राउंड के लिए बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में एक बार फिर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम नहीं है, जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है। घुटने की चोट की वजह से वो पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं।

आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनका नाम नहीं होने के बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि वह शमी अभी या तो पूरी तरह फिट नहीं है, या उन्हें मैच प्रैक्टिस नहीं मिला है। बीसीसीआई ने उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ना होने का कोई कारण नहीं बताया था। अब उम्मीद लगाई जा रही थी कि रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल के लिए खेलते नजर आएंगे। लेकिन बंगाल के आगामी दो मुकाबले के स्क्वॉड में उनका नाम नहीं है।

मोहम्मद शमी आखिरी बार वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में खेलते हुए दिखे थे, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शमी ने अपनी चोट की सर्जरी कराई। अब मोहम्मद शमी को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले हुए लगभग एक साल का समय हो चुका है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज होने से पहले ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हिंट दे दिया था कि, मोहम्मद शमी का चयन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए मुश्किल होगा। रोहित ने बताया था कि शमी फिट होने की कगार पर थे, मगर फिर उनके घूटने में अचानक सूजन आ गई जिस वजह से उन्हें फिर से अपनी रिकवरी शुरू करनी पड़ी।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 के चौथे और राउंड के लिए बंगाल टीम

अनुस्तूप मजूमदार (कप्तान), रिद्धिमान साहा, सुदीप चटर्जी, सुदीप सी.आर. घरामी, शाहबाज अहमद, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, शाकिर हबीब गांधी, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, इशान पोरेल, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद कैफ, रोहित कुमार, ऋषव विवेक

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...