Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: पहले वनडे के दौरान मिचेल स्टार्क इस अविश्वसनीय लिस्ट में हुए शामिल

Mitchell Starc (Photo Source: Getty Images)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने अपनी इस गेंदबाजी के दौरान तीन मेडन ओवर भी फेके।

मिचेल स्टार्क की इस गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, अनुभवी खिलाड़ी ने इस मैच में पाकिस्तान के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। यही नहीं मिचेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे में 100 विकेट पूरे किए हैं।

अपने देश की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने वाले मिचेल स्टार्क छठवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि ब्रेट ली, क्रेग मैक्डरमोत, ग्लेन मैकग्रा, स्टीव वॉ और शेन वॉर्न हासिल कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच के दौरान मिचेल स्टार्क ने सबसे पहले सैम अयूब को आउट किया। इसके बाद उन्होंने अब्दुल्ला शफीक का विकेट झटका। अनुभवी खिलाड़ी ने शाहीन शाह अफरीदी का विकेट लेकर पाकिस्तान के ऊपर दबाव डाल दिया।

पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन पर ऑलआउट हुई

मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 203 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 44 रन बनाए। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। मोहम्मद रिजवान के अलावा इस मैच में नसीम शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 रनों का योगदान दिया। बाबर आजम को पहले वनडे में शुरुआत तो मिली लेकिन अनुभवी बल्लेबाज 37 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

इरफान खान ने 22 रन बनाए जबकि शाहीन शाह अफरीदी 24 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क के अलावा एडम जम्पा और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट हासिल किए। ऑस्ट्रेलिया को पहला वनडे जीतने के लिए 204 रन बनाने होंगे। मेजबान इस मैच को आसानी से अपने नाम करना चाहेंगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...