Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड सीरीज हारने के तुरंत बाद इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, धोनी की कप्तानी में किया था डेब्यू

Wriddhiman Saha. (Photo by Brendon Thorne/Getty Images)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वे लंबे समय तक भारत की टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा रहे थे, लेकिन बाद में उनको खराब फॉर्म के कारण ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद वो लगातार घरेलू क्रिकेट में एक्टिव थे, लेकिन अब उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट से भी दूरी बनाने का फैसला किया है।

रिद्धिमान साहा ने लिया क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास

उन्होंने बता दिया है कि, मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन प्रोफेशनल क्रिकेट में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद वे प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। रिद्धिमान साहा ने अपने संन्यास की जानकारी देर रात अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, “क्रिकेट में एक यादगार सफर के बाद, यह सीजन (रणजी ट्रॉफी) मेरा आखिरी सीजन होगा। रिटायर होने से पहले सिर्फ रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए, बंगाल का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाकर मैं गौरवान्वित हूं। आइए इस सीजन को यादगार बनाएं!”

Wriddhiman Saha का करियर

साहा के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में डेब्यू किया था। उस समय उनको टेस्ट क्रिकेट में मौका मिला था। साहा लगभग 11 साल तक भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे, वे फरवरी 2010 से दिसंबर 2021 तक सिर्फ 40 टेस्ट मैच ही खेल पाए, इस दौरान उन्होंने 1353 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर वे 92 कैच और 12 स्टंपिंग करने में सफल रहे।

हालांकि, वनडे फॉर्मेट में उनका करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा। चार साल में 2010 से 2014 तक वे 9 मैच खेले और इनकी पांच पारियों में 41 रन ही बना सके। ODIs में उन्होंने 17 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की। साहा को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का काफी अनुभव है। वे साल 2007 से अब तक घरेलू क्रिकेट में एक्टिव हैं।

साहा बंगाल के अलावा त्रिपुरा के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 138 मैचों की 203 पारियों में 7013 रन बनाए है और इस दौरान वो 35 बार नॉट आउट रह चुके हैं। उन्होंने एक दोहरा शतक भी जड़ा है। 41.74 का औसत और 48.53 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने रन बनाए हैं। 14 शतक और 43 शतक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने जड़े हैं।

Wriddhiman Saha announces retirement

After a cherished journey in cricket, this season will be my last. I’m honored to represent Bengal one final time, playing only in the Ranji Trophy before I retire. Let’s make this season one to remember! pic.twitter.com/sGElgZuqfP

— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) November 3, 2024

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...