Skip to main content

ताजा खबर

04 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs NZ WTC 2025 Updated Points Table (Photo Source: Getty Images)

1) बड़ी खबर: न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद एक्शन मोड में बीसीसीआई, इन 4 सीनियर प्लेयर्स की हो सकती है छुट्टी!

न्यूजीलैंड सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई को लगता है कि बड़े पैमाने पर बदलाव का समय जल्द ही आ रहा है। सीनियर क्रिकेटरों जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं और बीसीसीआई के करीबी सूत्र के अनुसार, हो सकता है कि ये उनका आखिरी घरेलू टेस्ट सीरीज हो। सूत्र ने आगे कहा, लेकिन अगर भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये हो सकता है कि सभी चार सुपर सीनियर आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए यूके के लिए न जाए।

2) टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाने पर सचिन तेंदुलकर ने व्यक्त की निराशा, बताया हार का कारण !

न्यूजीलैंड सीरीज हारने के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, घर पर 3-0 से हार को सहना मुश्किल है और यह आत्मनिरीक्षण की मांग करता है। क्या यह तैयारी की कमी थी, क्या यह खराब शॉट चयन था, या यह मैच अभ्यास की कमी थी? शुभमन गिल ने पहली पारी में लचीलापन दिखाया और ऋषभ पंत दोनों पारियों में शानदार रहे- उनके फुटवर्क ने एक चुनौतीपूर्ण सतह को पूरी तरह से अलग बना दिया। वह शानदार था। पूरी सीरीज में लगातार अच्छे प्रदर्शन का पूरा श्रेय न्यूजीलैंड को जाता है। भारत में 3-0 से जीतना उतना ही अच्छा परिणाम है जितना मिल सकता है।

3) न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार पर अनिल कुंबले ने भारत की जमकर की आलोचना

जियो सिनेमा पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने पिच को ज्यादा दिमाग में बैठा लिया और इसलिए इतना खराब प्रदर्शन सामने आया। कुंबले ने कहा, मुझे लगता है कि पिच ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। बेंगलुरु में दूसरी पारी में एक साझेदारी को छोड़कर, शीर्ष क्रम पूरी सीरीज में एक भी सत्र में बल्लेबाजी नहीं कर सका। बहुत सारे सवाल है और आप इससे कैसे बाहर आ सकते हैं, पूछने की जरूरत है।

4) IND vs NZ: रैंक टर्नर पिच पर ऐसा लग रहा था कि ऋषभ पंत साधारण विकेट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं: सबा करीम

कलर्स सिनेप्लेक्स में बातचीत के दौरान सबा करीम ने कहा कि, ‘ऋषभ पंत ने दोनों पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी की। हम लोग चाहे जितनी भी उनकी तारीफ करें शब्द हमेशा कम पड़ जाते हैं। ऐसी पिच पर ऋषभ पंत आगे बढ़कर शॉट्स खेल रहे थे। भारतीय परिस्थिति और भारतीय विकेट पर हमेशा बहुत ही कम देखते हैं। ऐसा लग रहा था कि ग्लेन फिलिप्स और एजाज पटेल जिस लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं उसको ऋषभ पंत ने पूरी तरह से मिटा दिया है।

5) आलोचना झेल रहे हेड कोच गंभीर के बचाव में उतरे कप्तान रोहित शर्मा, कहा- उन्हें ज्यादा समय…

रोहित ने मुंबई में तीसरे टेस्ट में भारत की 25 रन से हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वे (कोचिंग स्टाफ) अच्छे रहे हैं। उन्हें ज्यादा समय नहीं मिला है। यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि हम उन्हें नतीजे दिलाने में भी मदद करें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हम उनकी विचार प्रक्रिया के साथ जुड़े हुए हैं। अभी कुछ भी जज करना जल्दबाजी होगी।

6) रोहित ने खुद को बताया हार का गुनेहगार, कहा- कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर मेरा परफॉरमेंस……

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में व्हाइटवॉश झेलने के बाद रोहित ने कहा कि, हम 4-5 साल से इन पिचों पर खेल रहे हैं, लेकिन इस पूरी सीरीज में हम बल्ले से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके। रोहित शर्मा ने एक तरह से हार की जिम्मेदारी भी ली है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि हमने सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यही इन हारों का कारण है।

7) WTC 2025 Points Table: WTC पॉइंट्स टेबल में भारत ने गंवाया नंबर-1 का ताज, ये टीम पहुंची टॉप पर

WTC 2025 Updated Points Table- न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। इस मैच को हारने के बाद न सिर्फ टीम इंडिया ने सीरीज गंवाई है बल्कि उन्होंने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज भी गंवा दिया।

8) बुलेट देख हद से ज्यादा खुश हो गए Dhoni, बिना कुछ सोचे बस निकल पड़े राइड पर

Dhoni का Bikes और Cars से अलग ही प्रेम है, जो समय-समय पर देखने को मिल जाता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माही एक बाइक को देख हद से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और थाला के उस वीडियो को फैन्स शेयर कर रहे हैं।

9) New Zealand के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को चिढ़ाया, ट्रॉफी के साथ अलग तरीके से जश्न मनाया

New Zealand टीम के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने मुंबई में भी घुटने टेक दिए, जिसके बाद मेहमान टीम ने टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वहीं जीत के बाद कीवी टीम के खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था, जिसके अब अलग-अलग वीडियो सामने आ रहे हैं।

10) Ajaz Patel के लिए फिर से यादगार रहा भारत दौरा, ये तस्वीरें दे रही हैं इस बात की गवाही

कीवी टीम के स्पिनर Ajaz Patel जब भी भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आते हैं, वो कमाल का प्रदर्शन जरूर कर के जाते हैं। फिर चाहे वो बात साल 2021 की हो या फिर बात साल 2024 की हो , दोनों ही बार पटेल टीम इंडिया के लिए सिर दर्द रहे हैं। दूसरी मुंबई टेस्ट मैच जीतने के बाद इस स्पिन गेंदबाज की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...