Skip to main content

ताजा खबर

रोहित, विराट और अश्विन ने दलीप ट्रॉफी में खेलने से किया था मना, बनाया था ये बहाना

Virat Rohit Ashwin (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में टीम इंडिया के तीन दिग्गज प्लेयर्स का भविष्य अब सवालों के घेरे में है। ये तीन दिग्गज खिलाड़ी हैं कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर आर अश्विन। पिछले पांच मैचों में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। घर पर टीम दो मैच जीती है और तीन मैच हारी है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज खेलने से पहले दलीप ट्रॉफी में भाग लेना चाहिए था।

इसी बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टीम इंडिया की चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने इन तीनों दिग्गजों को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने उसमे खेलने से मना कर दिया था और कहा था कि दलीप ट्रॉफी खेलने से कोई फायदा नहीं होगा। अजीत अगरकर की अध्यक्षा वाली सिलेक्शन कमिटी चाहती थी कि रोहित, विराट और अश्विन समेत कई सीनियर खिलाड़ी मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए दलीप ट्रॉफी खेलें।

Virat, Rohit और Ashwin ने ठुकरा दिया था दलीप ट्रॉफी में खेलने का ऑफर

बाद में इन दिग्गजों ने ये कहकर उनके अनुरोध को ठुकरा दिया था कि इसमें मोटिवेशन की कमी है। आपको बता दें कि होम सीजन शुरू होने से पहले ये सभी खिलाड़ी करीब एक महीने तक ब्रेक पर थे। ज्यादातर एक्सपर्ट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के पीछे मैच अभ्यास की कमी और खराब शॉट चयन को जिम्मेदार बताया।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो चयनकर्ताओं ने सभी शीर्ष खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी में भाग लेने की योजना बनाई थी, जो 5 से 22 सितंबर के बीच बेंगलुरु और अनंतपुर में आयोजित की गई थी, ताकि उन्हें मैच प्रैक्टिस मिले। हालांकि, कोहली और रोहित जैसे खिलाड़ी शुरू में सहमत हुए, लेकिन उन्होंने “प्रेरणा की कमी” का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह के फैसले के बाद चयनकर्ताओं ने रवींद्र जडेजा को भी रिलीज करने का फैसला किया था, जो दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए इच्छुक थे। वहीं, शुभमन गिल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर उन भारतीय खिलाड़ियों में शामिल थे, जो घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...