Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: 3 मुख्य कारण आखिर क्यों RCB को युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में वापस शामिल कर लेना चाहिए

Yuzvendra Chahal belongs to the breed of disappearing spinners. (Photo Source: BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने रिटेंशन खिलाड़ियों के लिस्ट की घोषणा की है। राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया।

इस लिस्ट में बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल शामिल नहीं थे। बता दें कि, युजवेंद्र चहल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में एक है। यही नहीं अनुभवी स्पिनर ने अभी तक आईपीएल में 205 विकेट झटके हैं और वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का भी भाग रह चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से इस धुआंधार खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और फ्रेंचाइजी भी आगामी नीलामी में उन्हें फिर से अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं तीन मुख्य कारण आखिर क्यों युजवेंद्र चहल आगामी सीजन में आरसीबी के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक साबित हो सकते हैं।

1- चिन्नास्वामी स्टेडियम में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है

Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)

युजवेंद्र चहल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ 2013 से की थी। इसके बाद उन्हें आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया और 2021 तक उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की ओर से लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

युजवेंद्र चहल ने 2015 सीजन में 23 विकेट झटके थे और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2016 सीजन में आरसीबी रनरअप थी जिसमें चहल ने 21 विकेट झटके थे। 2020 और 2021 सीजन में उन्होंने कुल मिलाकर 39 विकेट झटके।

आरसीबी की ओर से इस शानदार स्पिनर ने 113 मैच में 139 विकेट झटके हैं जिसमें से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन्होंने 52 विकेट हासिल किए हैं जो आरसीबी का होम वेन्यू है।

2- राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी की है

Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2022 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने इस घातक स्पिनर को अपनी टीम में शामिल किया था। युजवेंद्र चहल 2022 सीजन में पर्पल कैप विजेता रहे थे और उन्होंने कुल 27 विकेट हासिल किए थे। उनकी घातक गेंदबाजी की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

यही नहीं 2023 सीजन में उन्होंने 21 विकेट हासिल किए थे जबकि पिछले सीजन में युजवेंद्र चहल ने 18 विकेट अपने नाम किए थे। कुल 46 मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए चहल ने 66 विकेट झटके और वो राजस्थान रॉयल्स की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

जिस तरीके के फॉर्म में युजवेंद्र चहल हैं वो आगामी सीजन में आरसीबी के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

3- युजवेंद्र चहल की मानसिकता हमेशा ही अटैकिंग रही है

Yuzvendra Chahal. (Photo: IANS)

बता दें कि, युजवेंद्र चहल की मानसिकता हमेशा ही अटैकिंग रही है। उन्हें हमेशा ही रिस्क लेते हुए देखा जा सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा ही गेंदबाजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन चहल ने यहां सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को युजवेंद्र चहल की काबिलियत के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है और फ्रेंचाइजी उन्हें आगामी सीजन में अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। उनकी गेंदबाजी में वेरिएशन भी है और वो किसी भी टीम के बल्लेबाजी लाइनअप के सामने काफी घातक साबित हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...