Skip to main content

ताजा खबर

हमने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट की पिच पर दोबारा इसलिए खेलने का फैसला किया क्योंकि…: शान मसूद ने किया बड़ा खुलासा

Shan Masood (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद ने हाल ही में इस चीज को लेकर बड़ा खुलासा किया कि आखिर क्यों इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने खेली गई टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट में मुल्तान पिच का इस्तेमाल लगातार किया गया। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसके पहले दो मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में होस्ट किए गए थे।

यही नहीं यह दोनों टेस्ट मैच एक ही पिच पर खेले गए थे। शान मसूद ने इस पिच को लेकर खुलासा किया कि उन्होंने इस वजह से इस्तेमाल की गई पिच पर खेलने का फैसला किया क्योंकि जो ताजा पिच थी उसको भी वो स्पिन विकेट बना रहे थे।

शान मसूद ने क्रिकेट पाकिस्तान को बताया कि, ‘हमने इस्तेमाल की गई पिच में खेलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि ताजा पिच को भी हम स्पिन विकेट बना रहे थे। परेशानी यही थी कि स्क्वायर में काफी पानी दिया गया था और अगर हम ताजा पिच पर खेलते तो वो बिल्कुल भी ब्रेक नहीं होता।

इसीलिए हमने इस्तेमाल की गई पिच में खेलने का फैसला किया। पिच क्यूरेटर ने उसे अच्छी तरह से तैयार किया और उसकी परिस्थिति को भी बेहतर किया। हमारे स्पिनर्स ने इस्तेमाल की गई पिच का प्रयोग बेहतरीन तरीके से किया और दोनों पारी में उन्होंने 20 विकेट झटके।’

पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 2-1 से किया था अपने नाम

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम किया। पहले टेस्ट मैच में टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। हालांकि मेजबान पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में धमाकेदार वापसी करते हुए इसे अपने नाम किया।

यही नहीं तीसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी और इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...