Skip to main content

ताजा खबर

Team India की हार देख फूटा Virender Sehwag का गुस्सा, टीम में चल रहे प्रयोग से हैं नाखुश

(Image Credit- Instagram)

न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India ने टेस्ट सीरीज में बेहद घटिया प्रदर्शन किया है, जिसके बाद मेहमान टीम ने इस टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। वहीं इस हार को देख भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Virender Sehwag काफी ज्यादा नाखुश हैं और उन्होंने अपनी टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया है।

बेहद खराब बल्लेबाजी की Team India ने

मुंबई टेस्ट मैच के तीसरे दिन Team India को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन रोहित की सेना ने बेहद खराब बल्लेबाज की। जिसके बाद पूरी टीम इंडिया सिर्फ 121 रनों पर ऑलआउट हो गई और कीवी टीम ने ये टेस्ट मैच 25 रनों से अपने नाम करते हुए सीरीज 3-0 से जीत ली। वहीं इस पूरी सीरीज में रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ले से सुपर फ्लॉप प्रदर्शन रहा, जिसके बाद फैन्स इन दोनों खिलाड़ियों से काफी नाराज हैं।

Virender Sehwag ने Team India के खिलाफ किया पोस्ट शेयर

Team India की हार के बाद Virender Sehwag ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मैच की एक तस्वीर लगाई और कैप्शन में टीम इंडिया के खिलाफ काफी कुछ लिखा। सहवाग ने लिखा- ये हमारी टीम का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है, स्पिन को खेलने के Skill में Upgrade करने का समय आ चुका है । आगे सहवाग ने लिखा- कुछ प्रयोग छोटे प्रारूप के लिए अच्छे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में इस तरह के अनावश्यक प्रयोग करना वास्तव में खराब था। टॉम लैथम और उनकी टीम को वो करने के लिए बधाई जो हर मेहमान टीम के लिए एक सपना होता है और कोई दूसरी इस तरह से जीत नहीं सकता।

टीम इंडिया इस सीरीज को कभी याद नहीं रखेगी

*महज तीसरे दिन ही Team India न्यूजीलैंड के खिलाफ हार गई मुंबई टेस्ट मैच।
*टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज हुए फेल, Ajaz Patel ने पूरे मैच में कुल 11 विकेट लिए।
*तो भारत की तरफ से जडेजा ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए।
*तीसरा मैच हारकर टीम इंडिया WTC की अंक तालिक में पहले से दूसरे नंबर पर आई।

 Team India को लेकर Virender Sehwag का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag)

कीवी टीम के सोशल मीडिया का पोस्ट भी देख लो आप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sky Sport NZ (@skysportnz)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...