
IND vs NZ WTC 2025 Updated Points Table (Photo Source: Getty Images)
WTC 2025 Updated Points Table- न्यूजीलैंड ने मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में 25 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 3-0 से भारत का सूपड़ा साफ किया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत घर में कोई तीन मैच की सीरीज 3-0 से हारी हो। इस मैच को हारने के बाद न सिर्फ टीम इंडिया ने सीरीज गंवाई है बल्कि उन्होंने डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज भी गंवा दिया।
न्यूजीलैंड से तीसरे टेस्ट में हारने के बाद भारत के सिर से नंबर-1 का ताज छिन गया है। अब ऑस्ट्रेलिया भारत को पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं इस सीरीज को जीतने से न्यूजीलैंड को भी WTC पॉइंट्स टेबल में बंपर फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाकार WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवे से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के खाते में 54.54 प्रतिशत अंक है।
वहीं अगर टीम इंडिया की बात करें तो न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत के खाते में सिर्फ 58.33 प्रतिशत अंक ही रह गए हैं वो फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं नंबर एक पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के खाते में 62.50 प्रतिशत जीत के अंक हैं। WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया अब एकमात्र ऐसी टीम रह गई है जिसके खाते में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक है।
वहीं अब न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरे पायदान पर श्रीलंका है, जिनके खाते में 55.56 प्रतिशत अंक है। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज क्रमशः पांचवें, छठे, सातवें, आठवें और नौंवें पायदान पर मौजूद हैं।
WTC Points Table 2023-25
टीम
मैच खेले
जीते
हारे
ड्रॉ
अंक
जीत प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया
12
8
3
1
90
62.5
2
भारत
14
8
5
1
98
58.33
3
श्रीलंका
9
5
4
0
60
55.55
4
न्यूजीलैंड
11
6
5
0
72
54.54
5
साउथ अफ्रीका
8
4
3
1
52
54.16
6
इंग्लैंड
19
9
9
1
93
40.79
7
पाकिस्तान
10
4
6
0
40
33.33
8
बांग्लादेश
10
3
7
0
33
27.50
9
वेस्टइंडीज
9
1
6
2
20
18.52
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे
क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें
Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

