
Shubman Gill (Photo Source: X)
भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल ने पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 30 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 23 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं मुंबई में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इस बेहतरीन बल्लेबाज ने 90 रन बनाए थे और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया था।
यही नहीं शुभमन गिल ने पहली पारी में ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद एक पत्रकार ने शुभमन गिल से उनके खराब फॉर्म को लेकर सवाल पूछा जिस पर भारतीय खिलाड़ी ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
पत्रकार: जब से आप नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर रहे हैं तब से आपके ऊपर रन बनाने का दबाव आ गया है? आपकी मानसिकता क्या है?
इस पर गिल ने जवाब दिया कि, ‘मैं, व्यक्तिगत रूप में? मेरे लिए काफी अच्छा साल जा रहा है। मैंने आखिरी टेस्ट खेला था और दोनों में मुझे शुरुआत मिली लेकिन उसे मैं बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया और यह बहुत ही अलग बात है। लेकिन मुझे भरोसा था कि इस पारी में मेरे ऊपर बिल्कुल भी दबाव नहीं होगा।’
न्यूजीलैंड अपनी लाइन और लेंथ से लगातार अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पा रही है: शुभमन गिल
गिल ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जब आप गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल देते हैं तो उनके लिए लगातार एक ही एरिया में गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मेरे हिसाब से जिस तरीके से ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने लगातार बाउंड्री मारना शुरू कर दिया उससे न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के ऊपर भी दबाव आ गया और वो शानदार गेंदबाजी करने में नाकाम रहे और हमने इसका अच्छी तरह से फायदा उठाया।’
बता दें कि, शुभमन गिल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

